Last Updated:
Success story: आजमगढ़ तहबरपुर के प्रगतिशील किसान राकेश राय 2 बीघे में 1 हजार केले के पौधे लगाकर लाखों की कमाई कर रहे हैं. नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन से डेढ़ लाख तक अनुदान भी मिलता है. आजमगढ़ में कई ऐसे किसान है जो व्यावसायिक रूप से सब्जी व अन्य फलों की खेती कर रहे हैं और बेहद कम लागत और कम समय में जबरदस्त मुनाफा भी कमा रहे हैं. किसानों के द्वारा व्यावसायिक रूप से फसलों की पैदावार करने के लिए कृषि क्षेत्र में मौजूद नई-नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है.
समय के साथ हो रहे तकनीकी विकास में खेती किसानी भी शामिल हो रही है और किसानों के द्वारा बढ़-चढ़ कर नई-नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए व्यावसायिक रूप से फसलों का उत्पादन किया जा रहा है और खेती की लागत को कम करते हुए मुनाफे को डबल किया जा रहा है.
आजमगढ़ में कई ऐसे किसान है जो व्यावसायिक रूप से सब्जी व अन्य फलों की खेती कर रहे हैं और बेहद कम लागत और कम समय में जबरदस्त मुनाफा भी कमा रहे हैं. किसानों के द्वारा व्यावसायिक रूप से फसलों की पैदावार करने के लिए कृषि क्षेत्र में मौजूद नई-नई तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है.
इसी तरह आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर क्षेत्र में एक ऐसे किसान हैं जो केले की व्यावसायिक खेती से जबरदस्त मुनाफा कमा रहे हैं. प्रगतिशील किसान राकेश राय अपने खेतों में केले की पैदावार कर रहे हैं और इससे व्यावसायिक रूप से अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वह बताते हैं कि उन्होंने अपने 2 बीघे के खेत में केले का पेड़ लगाया है उन्होंने अपने खेत में लगभग केले के 1 हजार पौधे लगाए हैं, उनका मानना है कि एक पेड़ से कम से कम 30 से 35 किलो तक की पैदावार आसानी से प्राप्त हो सकती है.
ऐसे में उनके द्वारा एक सीजन में ही केले की खेती से लाखों रुपए तक की कमाई आसानी से की जा सकती है. सीजन के अनुसार मार्केट में केले के अलग-अलग भाव होते हैं कभी-कभी केला 20 से ₹25 प्रति किलो की दर से भी बिकता है ऐसे में किसान बेहद कम लागत में केले की खेती से अच्छी कमाई कर सकते हैं.
उनका कहना है जहां खेती किसानी को बेहद छोटी चीज मानी जाती थी, वही किसान इसे व्यावसायिक रूप से शुरू करते हुए कम समय में ही लाखों की कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा उनके द्वारा समय-समय पर व्यावसायिक रूप से अन्य सब्जियों की भी खेती की जाती है.
सबसे खास बात यह है कि केले की खेती करने के लिए उद्यान विभाग की तरफ से किसानों को सहायता और अनुदान भी उपलब्ध कराया जाता है. जानकारी के मुताबिक नेशनल हॉर्टिकल्चर मिशन के अंतर्गत किसान केले की खेती के लिए डेढ़ लाख रुपए तक का अनुदान प्राप्त कर सकते हैं.
इसके साथ ही केले की खेती करते हुए किसान एक साथ कई अन्य फसलों का भी उत्पादन कर सकते हैं खेतों में बची हुई जगह पर किसान तरह-तरह की सब्जियों की भी बुवाई कर सकते हैं जिससे वह एक साथ एक समय में एक से अधिक फसलों का उत्पादन करते हुए अतिरिक्त कमाई का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं.

