Last Updated:
Gaurav Gogoi On CM Himanta Biswa Sarma: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई की पत्नी के कथित पाकिस्तान कनेक्शन पर केंद्रीय जांच की मांग की है. इस पर पलटवार करते हुए गोगोई ने ढाई घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘सी-ग्रेड फिल्म’ और ‘सुपर फ्लॉप’ करार दिया। उन्होंने कहा कि सीएम बेवकूफी भरे आरोप लगाकर अपनी 12 हजार बीघा जमीन के घोटाले से ध्यान भटका रहे हैं. गोगोई ने इसे पत्रकारों के लिए मानसिक प्रताड़ना बताया.

कांग्रेस सांसद ने अपना पक्ष रखा.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को जब कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी और उनके कथित पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर हमला बोला तो बवाल मच गया. गोगोई ने न केवल इन आरोपों को सिरे से खारिज किया बल्कि मुख्यमंत्री की पूरी कवायद को सदी की सबसे बड़ी फ्लॉप प्रेस कॉंन्फ्रेंस’ करार दे दिया. यह विवाद अब व्यक्तिगत स्तर से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद और भ्रष्टाचार की बड़ी लड़ाई में तब्दील होता दिख रहा है.
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को एक लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. उन्होंने दावा किया कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख से जुड़े तार काफी गहरे हैं. सीएम ने कहा कि एक मौजूदा सांसद का पाकिस्तान से किसी भी तरह का जुड़ाव होना एक गंभीर सुरक्षा चिंता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि असम पुलिस की एसआईटी (SIT) ने इस मामले की शुरुआती जांच की है. इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए अब राज्य कैबिनेट ने इस केस को केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का निर्णय लिया है. सीएम के अनुसार यह मामला अब केवल सामान्य जांच तक सीमित नहीं रह सकता.
गौरव गोगोई ने सी-ग्रेड सिनेमा से की तुलना
मुख्यमंत्री के आरोपों पर पलटवार करते हुए गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर मोर्चा संभाला. गोगोई ने लिखा, “मुझे उन पत्रकारों पर दया आती है जिन्हें ढाई घंटे की यह सबसे बोरिंग और फ्लॉप प्रेस कॉन्फ्रेंस झेलनी पड़ी.” उन्होंने सीएम के दावों को पूरी तरह फर्जी और बेवकूफी भरा बताया. गोगोई ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि यह स्क्रिप्ट किसी ‘सी-ग्रेड सिनेमा’ से भी खराब थी. उन्होंने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि वे इन काल्पनिक कहानियों के बजाय अपनी 12 हजार बीघा जमीन पर जवाब दें.
Himanta Biswa Sarma has embarrassed himself on the stage in front of local and national media. After 2.5 hours press conference even the journalists in the room remain unconvinced. Nobody in Assam is taking his words seriously. #SuperFlopHe should rather explain how and his…

