Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, July 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अमित शाह का बिहार दौरा: 2025 चुनाव की तैयारियों को मिलेगी गति.
Hindi News

अमित शाह का बिहार दौरा: 2025 चुनाव की तैयारियों को मिलेगी गति.

HawkNewsBy HawkNewsMarch 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से बिहार के दो दिवसीय दौरे पर हैं. अमित शाह का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इस दौरे को एनडीए की चुनावी तैयारियों को गति देने के साथ-साथ गठबंधन के एजेंडे को मजबूत करने की रणनीति के तहत देखा जा रहा है. इसके अलावा, उनके दौरे से नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर जारी ऊहापोह की स्थिति भी साफ होने की उम्मीद है.

एनडीए के लिए यह दौरा नई ऊर्जा पैदा कर सकता है. चूंकि बिहार में यह चुनावी साल है. ऐसे में अमित शाह का पटना और गोपालगंज का दौरा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह भरने का काम करेगा. वे बीजेपी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती देने पर मंथन करेंगे. गोपालगंज में होने वाली उनकी जनसभा से यह संदेश भी जाएगा कि केंद्र और राज्य में गठबंधन की सरकार पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है. इसके जरिये विपक्ष, खासकर महागठबंधन (आरजेडी-कांग्रेस-वामदल), को स्पष्ट संकेत दिया जाएगा कि एनडीए आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है. इससे खास तौर पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की टेंशन भी बढ़ सकती है, जो अपने बेटे तेजस्वी को सीएम की कुर्सी पर बिठाने का सपना संजोये हैं.

सेट करेंगे बिहार चुनाव का नैरेटिव
अमित शाह इस दौरे के जरिये सुशासन और विकास के मुद्दे को जोर-शोर से उठाकर विपक्ष के ‘जंगलराज’ के नैरेटिव का जवाब देने की कोशिश करेंगे. साथ ही, सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर भी अहम घोषणाएं हो सकती हैं, जिससे ग्रामीण मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जाएगा. बिहार में कृषि और सहकारी समितियों का बड़ा आधार है, जिसे मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किए जा सकते हैं. इसके अलावा, हिंदुत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे, विशेष रूप से सीमांचल क्षेत्र में, उठाए जाने की संभावना है. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और घुसपैठ जैसे मुद्दों को लेकर पहले भी शाह के दौरों में चर्चा होती रही है, और इस बार भी यह प्रमुख मुद्दा बन सकता है.

एनडीए गठबंधन की एकता को लेकर भी अमित शाह का स्पष्ट संदेश देने का प्रयास रहेगा. वे यह दर्शाने की कोशिश करेंगे कि बीजेपी, जेडीयू और अन्य सहयोगी दल पूरी तरह एकजुट हैं और बिहार में स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इससे विपक्ष के उस दावे को कमजोर किया जा सकेगा, जिसमें एनडीए के अंदरूनी मतभेदों की बात कही जाती रही है.

नीतीश की ऊहापोह भी होगी दूर
नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 2022 में एनडीए से अलग होने और 2024 में वापसी के बाद से उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. अमित शाह इस ऊहापोह को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि बिहार में मुख्यमंत्री पद का फैसला एनडीए के सभी दलों द्वारा सामूहिक रूप से लिया जाएगा. इस दौरे में वे यह स्पष्ट संकेत दे सकते हैं कि 2025 में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे, जिससे जेडीयू और बीजेपी कार्यकर्ताओं में चल रही असमंजस की स्थिति समाप्त होगी.

अमित शाह के इस दौरे में संतुलन बनाने की रणनीति भी देखने को मिल सकती है. एक ओर वे नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता की सराहना कर सकते हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी की बढ़ती ताकत को भी रेखांकित करेंगे, जिससे गठबंधन में संतुलन बना रहे. विपक्ष अक्सर नीतीश कुमार की विश्वसनीयता और ‘पलटू राम’ छवि पर हमले करता आया है. शाह इस नैरेटिव को तोड़ने के लिए नीतीश कुमार के साथ अपनी मजबूत साझेदारी का प्रदर्शन कर सकते हैं.

अमित शाह का यह दौरा बिहार में एनडीए को मजबूत करने, चुनावी रणनीति को धार देने और विपक्ष को बैकफुट पर लाने की कोशिश के तहत हो रहा है. इससे न केवल गठबंधन की एकता को लेकर स्पष्टता आएगी, बल्कि नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर भी स्थिति साफ होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शाह अपने भाषणों और बैठकों में कितनी स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ सामने आते हैं. बिहार की राजनीति में यह दौरा एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, जो एनडीए को पहले से बड़े जनादेश की ओर ले जाने में मदद कर सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticlePurnea News Today,बिहार में जमीन के रेट हाई करने के लिए माफिया ने बना डाला खुद का पुल, अब टूटी सरकार की चुप्पी – land mafia made its own bridge in purnea to hike the price of nearby land in area know reality
Next Article Sikandar Advance Booking Report: ‘दिल गार्डन गार्डन हो गया’, एडवांस बुकिंग देख सलमान खान यही कहेंगे! | Salman Khan Sikandar Advance Booking Report 1approx 2 lacs tickets booked for first day
HawkNews
  • Website

Related Posts

7 मंजिला ऊंचे विक्रम-1 रॉकेट में छिपा है भारत का गौरव, जानिए ‘मिशन आगमन’ की सबसे अनोखी डिटेल

July 17, 2026

मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार: स्लीमनाबाद टनल से बदलेगी विंध्य-महाकौशल की तस्वीर, 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ | स्लेमानाबाद सुरंग का कार्य पूरा होने वाला है: मध्य प्रदेश की कृषि और जल सुरक्षा को बढ़ावा

July 17, 2026

2/3 बहुमत की जरूरत पड़ी तो भी नंबर पूरे, ‘मंगल मिलन’ में बनेगी NDA की रणनीति, अहम बिलों को पास कराने पर जोर

July 17, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,348)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

7 मंजिला ऊंचे विक्रम-1 रॉकेट में छिपा है भारत का गौरव, जानिए ‘मिशन आगमन’ की सबसे अनोखी डिटेल

July 17, 2026

मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार: स्लीमनाबाद टनल से बदलेगी विंध्य-महाकौशल की तस्वीर, 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ | स्लेमानाबाद सुरंग का कार्य पूरा होने वाला है: मध्य प्रदेश की कृषि और जल सुरक्षा को बढ़ावा

July 17, 2026

2/3 बहुमत की जरूरत पड़ी तो भी नंबर पूरे, ‘मंगल मिलन’ में बनेगी NDA की रणनीति, अहम बिलों को पास कराने पर जोर

July 17, 2026

Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: राहुल गांधी देहरादून पहुंचे | Aaj Ki Taaja Khabar Live, 17 July 2026, Today Breaking News in Hindi, Ram Mandir Donation Scam Weather hindi

July 17, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

7 मंजिला ऊंचे विक्रम-1 रॉकेट में छिपा है भारत का गौरव, जानिए ‘मिशन आगमन’ की सबसे अनोखी डिटेल

July 17, 2026

मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग चमत्कार: स्लीमनाबाद टनल से बदलेगी विंध्य-महाकौशल की तस्वीर, 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ | स्लेमानाबाद सुरंग का कार्य पूरा होने वाला है: मध्य प्रदेश की कृषि और जल सुरक्षा को बढ़ावा

July 17, 2026

2/3 बहुमत की जरूरत पड़ी तो भी नंबर पूरे, ‘मंगल मिलन’ में बनेगी NDA की रणनीति, अहम बिलों को पास कराने पर जोर

July 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.