Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, April 25
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अप्रैल की लू तो सिर्फ ट्रेलर, मई से अल नीनो दिखाएगा गर्मी का असली रौद्र रूप! मौसम एजेंसी ने बजाया खतरे का सायरन
Hindi News

अप्रैल की लू तो सिर्फ ट्रेलर, मई से अल नीनो दिखाएगा गर्मी का असली रौद्र रूप! मौसम एजेंसी ने बजाया खतरे का सायरन

HawkNewsBy HawkNewsApril 24, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमफोटोदेश

अप्रैल की लू तो सिर्फ ट्रेलर, मई से ‘अल नीनो’ दिखाएगा गर्मी का असली रौद्र रूप!

Last Updated:April 24, 2026, 23:53 IST

El Nino 2026 Heat Wave Alert: भारत समेत दुनिया पर एक बार फिर महाविनाशकारी अल नीनो का खतरा मंडरा रहा है. संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने चेतावनी दी है कि मई 2026 से अल नीनो एक्टिव हो सकता है. इससे भारत समेत पूरी दुनिया में भीषण गर्मी और सूखे के हालात पैदा होंगे. अप्रैल की गर्मी ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब मई और जून में पारा और भी ऊपर जाने की आशंका जताई गई है. (Photos : PTI/ANI)

अप्रैल के महीने में ही सूरज के तेवर इतने तीखे हो गए हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. भारत के कई हिस्सों में लू यानी हीटवेव ने अभी से बेहाल कर दिया है. इसी बीच संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी यानी वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) ने एक डराने वाली रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक मई से जुलाई 2026 के बीच ‘अल नीनो’ (El Nino) की वापसी होने जा रही है. यह एक ऐसी समुद्री घटना है जो पूरी दुनिया के तापमान को बढ़ा देती है. पिछली बार जब अल नीनो आया था, तो उसने गर्मी के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे. इस बार भी इसके बहुत ज्यादा ताकतवर होने के संकेत मिल रहे हैं.

मई के महीने से प्रशांत महासागर की सतह का तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बदलाव का सीधा असर ग्लोबल वेदर पैटर्न पर पड़ेगा. भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए यह खबर काफी चिंताजनक है. क्योंकि अल नीनो का सीधा संबंध कमजोर मानसून और कम बारिश से होता है. अप्रैल की मौजूदा गर्मी तो बस एक शुरुआत है. आने वाले महीनों में यह स्थिति और भी भयानक हो सकती है. एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि अल नीनो और क्लाइमेट चेंज की जुगलबंदी दुनिया को एक नए संकट की ओर धकेल रही है.

अल नीनो एक प्राकृतिक घटना है जो प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में होती है. इसमें समुद्र की सतह का पानी सामान्य से कहीं ज्यादा गर्म हो जाता है. इस गर्मी की वजह से हवाओं के चलने का रास्ता और दबाव का क्षेत्र बदल जाता है. इसका असर सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है. जब भी अल नीनो एक्टिव होता है, तो दुनिया के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ आती है. वहीं दूसरी तरफ भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया जैसे देशों में भीषण सूखा और गर्मी पड़ती है. (AI Photo)

Add News18 as
Preferred Source on Google

WMO के क्लाइमेट प्रेडिक्शन चीफ विल्फ्रेन मोफौमा ओकिया ने कहा है कि साल की शुरुआत न्यूट्रल रही थी. लेकिन अब मॉडल्स बता रहे हैं कि अल नीनो का आना तय है. मई से जुलाई के बीच इसके विकसित होने की पूरी संभावना है. इसके बाद यह धीरे-धीरे और भी ज्यादा इंटेंस होता जाएगा. आमतौर पर अल नीनो हर दो से सात साल में एक बार आता है. यह दौर लगभग 9 से 12 महीने तक चलता है. इस बार इसके मई से शुरू होने का मतलब है कि साल 2026 का दूसरा हिस्सा बेहद गर्म रहने वाला है.

भारत के लिए अल नीनो हमेशा से बुरी खबर लेकर आता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही संकेत दिए हैं कि इस साल मानसून सामान्य से कम रह सकता है. अनुमान के मुताबिक इस बार लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) की सिर्फ 92 परसेंट बारिश होने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो यह पिछले तीन सालों में मानसून का सबसे खराब प्रदर्शन होगा. भारत में खेती पूरी तरह से मानसून की बारिश पर निर्भर करती है. अगर बारिश कम हुई, तो फसलों की पैदावार पर बुरा असर पड़ेगा और महंगाई भी बढ़ सकती है.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने बताया कि फिलहाल ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर न्यूट्रल की ओर बढ़ रही हैं. लेकिन मानसून के दूसरे हाफ में अल नीनो का प्रभाव बढ़ जाएगा. इसका मतलब है कि जून में शायद उतनी दिक्कत न हो, लेकिन जुलाई से सितंबर के बीच बारिश में बड़ी कमी देखी जा सकती है. इसके साथ ही इंडियन ओशन डिपोल (IOD) के पॉजिटिव होने की भी उम्मीद है. यह मानसून को थोड़ी राहत दे सकता है, लेकिन अल नीनो की ताकत के आगे यह कितना टिक पाएगा, यह कहना मुश्किल है.

इतिहास गवाह है कि जब भी अल नीनो आता है, गर्मी के रिकॉर्ड टूटते हैं. साल 2023 और 2024 के सबसे गर्म साल बनने के पीछे भी अल नीनो का ही हाथ था. अब 2026 में इसकी वापसी फिर से ग्लोबल टेम्परेचर को खतरनाक लेवल पर ले जा सकती है. डब्लूएमओ के मुताबिक अगले तीन महीनों में लगभग पूरी दुनिया के जमीनी तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. खासकर नॉर्थ अमेरिका, सेंट्रल अमेरिका, यूरोप और नॉर्थ अफ्रीका में इसका सबसे ज्यादा असर होगा. इन इलाकों में पारा सामान्य से काफी ऊपर जा सकता है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि हालांकि अल नीनो एक नेचुरल प्रोसेस है. लेकिन इंसान की वजह से बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग इसे और भी घातक बना रही है. ग्रीनहाउस गैसों की वजह से धरती पहले ही गर्म है. अब ऊपर से अल नीनो का तड़का इसे ‘हीट बम’ बना सकता है. इसका असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि समुद्री जीवों और इकोसिस्टम पर भी पड़ेगा. गरम पानी की वजह से समुद्री तूफानों और हरिकेन की तीव्रता भी बढ़ सकती है.

मौसम विभाग की इस चेतावनी का मकसद देशों को समय रहते अलर्ट करना है. खेती, पानी का मैनेजमेंट और हेल्थ सेक्टर ऐसे क्षेत्र हैं जो अल नीनो से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. सूखे की स्थिति में पीने के पानी की किल्लत हो सकती है. वहीं भीषण गर्मी की वजह से हीटस्ट्रोक और अन्य बीमारियां तेजी से फैल सकती हैं. सरकारों को अब अपनी वॉटर स्टोरेज पॉलिसी और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान देने की जरूरत है. किसानों को ऐसी फसलों की सलाह दी जा रही है जिनमें पानी की कम खपत होती है.

अल नीनो का आना अब लगभग तय माना जा रहा है. अप्रैल की लू ने हमें पहले ही चेतावनी दे दी है कि आने वाला समय आसान नहीं होगा. हमें अब अपनी लाइफस्टाइल और संसाधनों के इस्तेमाल में बदलाव करना होगा. क्लाइमेट चेंज और अल नीनो की यह दोहरी मार भविष्य में बार-बार देखने को मिलेगी. ऐसे में एडवांस वार्निंग सिस्टम और सही प्लानिंग ही हमें इस भयानक गर्मी और सूखे से बचा सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

April 24, 2026, 23:40 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबंद हो गया Paytm Payments Bank, अगर आपका भी है अकाउंट तो तुरंत करें ये काम | rbi cancels paytm payments bank licence 2026 what to do with your account balance and deposits
Next Article विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के विकास के लिए केंद्र सरकार के समर्थन के महत्व पर प्रकाश डाला। | विक्रमजीत सिंह साहनी ने केंद्र के समर्थन से पंजाब के विकास की वकालत की।
HawkNews
  • Website

Related Posts

Kejriwal की सीक्रेट मीटिंग से पहले Raghav Chadha ने किया खेला: AAP के 7 सांसदों के पाला बदलने की इनसाइड स्टोरी | Aap Crisis Explain Arvind Kejriwal Raghav Chadha 7 MP bjp inside story political rebellion analysis

April 25, 2026

Bangal Chunav | Bike Ban Bengal | West Bengal Elections | बंगाल चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने बदल दिया चुनाव आयोग का फैसला

April 25, 2026

Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, मिलती हैं कितनी सैलरी? जानें कुल संपत्ति | shah rukh khan manager pooja dadlani bought 3 luxury apartments know her salarya and net worth

April 25, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,397)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Kejriwal की सीक्रेट मीटिंग से पहले Raghav Chadha ने किया खेला: AAP के 7 सांसदों के पाला बदलने की इनसाइड स्टोरी | Aap Crisis Explain Arvind Kejriwal Raghav Chadha 7 MP bjp inside story political rebellion analysis

April 25, 2026

Bangal Chunav | Bike Ban Bengal | West Bengal Elections | बंगाल चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने बदल दिया चुनाव आयोग का फैसला

April 25, 2026

Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, मिलती हैं कितनी सैलरी? जानें कुल संपत्ति | shah rukh khan manager pooja dadlani bought 3 luxury apartments know her salarya and net worth

April 25, 2026

पिन-ओटीपी सब बेकार, आ गया ऐसा AI जो चुरा लेगा बैंकों का सारा डेटा! भारत समेत पूरी दुनिया में दहशत

April 24, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Kejriwal की सीक्रेट मीटिंग से पहले Raghav Chadha ने किया खेला: AAP के 7 सांसदों के पाला बदलने की इनसाइड स्टोरी | Aap Crisis Explain Arvind Kejriwal Raghav Chadha 7 MP bjp inside story political rebellion analysis

April 25, 2026

Bangal Chunav | Bike Ban Bengal | West Bengal Elections | बंगाल चुनाव: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने बदल दिया चुनाव आयोग का फैसला

April 25, 2026

Shah Rukh Khan की मैनेजर Pooja Dadlani ने खरीदे 3 लग्जरी अपार्टमेंट, मिलती हैं कितनी सैलरी? जानें कुल संपत्ति | shah rukh khan manager pooja dadlani bought 3 luxury apartments know her salarya and net worth

April 25, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.