Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
Vivek Agnihotri: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री अपने बेबाक बयानों की वजह से जाने जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री से लेकर देश के मुद्दों पर वो बोलने से पीछ नहीं हटते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के मेकर और प्रोड्यूसर सुपरस्टार्स से तंग आ गए हैं। लोग इन स्टार्स की मनमानी फीस से परेशान हो गए हैं। मुंह के सामने तो कोई कुछ नहीं बोलता। लेकिन पीठ पीछे हर कोई बुराई करता रहता है।
हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में विवेक ने कहा, बॉलीवुड में कोई भी प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिखा दीजिए, जो स्टार्स को गाली नहीं देता खुल कर। आप एक दिखा दीजिए। मुंह पर बोल सकते हैं? क्या पब्लिक में बोल सकते हैं? नहीं। नहीं बोल सकते हैं। फिर भुगतो जीवन भर। घटिया काम के 150 करोड़ रुपे दे दो। सड़ी गली एक्टिंग के दो पैसे, फिर पीठ पीछे बोलते रहो।

इसी इंटरव्यू में पूछा गया कि लोग अब डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का बायकॉट कर रहे हैं। एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का बायकॉट करने लगे हैं। लेकिन रणबीर कपूर का नहीं किया। इस पर विवेक ने कहा, ऐसा करने की औकात नहीं है किसी की। हिम्मत नहीं है इन लोगों की। करके दिखाएं। विवेक का मानना है कि इंडस्ट्री में दोगलापन होता है। डायरेक्टर्स की किस्मत एक्टर्स के फेस और किस्मत से जुड़ा हुआ है। इसीलिए मैंने इंडी फिल्में बनानी शुरू कर दी हैं।
फिलहाल विवेक अपनी फिल्म द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर की रिलीज के इंतजार में हैं। ये फिल्म बंगाल में हुए हिंदू नरसंहार पर बेस्ड बताई जा रही है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, विवेक अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स से काफी चर्चित हुए हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस भयंकर कमाई की थी। विवेक ने अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू 2005 में आई फिल्म चॉकलेट से किया था। इसके पहले वो एडवर्टाइजिंग वर्ल्ड में काम करते थे।
-

OTT Movies Release List This Week: हॉरर कॉमेडी और मर्डर मिस्ट्री देखने वालों के लिए खुशखबरी, पढ़ें ये रिपोर्ट
-

Jr. NTR ने ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग को साउथ के दो सुपरस्टार को किया ट्रिब्यूट, खुद बताई वजह
-

हर्षवर्धन राणे ने बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन को फिर दिया करारा जवाब, बोले- ‘देश की गरिमा’
-

‘भूल चूक माफ’ की OTT रिलीज पर कोर्ट ने लगाई रोक, 16 मई को प्राइम वीडियो पर नहीं स्ट्रीम होगी फिल्म
-

शाहरुख खान की ‘किंग’ हुई ‘एनिमल’ स्टार की एंट्री, ऑपरेशन सिंदूर की वजह से शूटिंग टली
-

‘एक बेवकूफ के लिए वो’, पत्नी सुनीता आहूजा की ये बात सुन, गोविंदा के फैंस हो जाएंगे निराश
-

ऑपरेशन सिंदूर के बीच दर्शक पहुंच रहे थिएटर, अजय देवगन की 16वीं फिल्म ने छुआ जादुई आंकड़ा
-

Mothers Day 2025: ये हैं बॉलीवुड की 5 सिंगल मदर्स, बच्चों के परवरिश की कहानी आपको भावुक कर देगी
-

Raid 2 BO Collection: दूसरे रविवार को हुई ‘रेड 2’ की धमाकेदार कमाई, मेकर्स को हुई बल्ले-बल्ले
-

आमिर खान से लेकर रणवीर सिंह तक की कायाकल्प बदल चुके मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन, मौत का कारण अज्ञात
-

Mother’s Day 2025: दीपिका से ऋचा तक, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने पहली बार मनाया मां बनने का जश्न
-

शाहरुख खान स्टारर ‘पठान 2’ की शूटिंग पर आया तगड़ा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस

