Last Updated:
US Military Plane land in Amritsar: अमृतसर में अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से 205 अवैध भारतीय प्रवासियों का पहला ग्रुप 104 लोगों का पहुंचा, जिनमें गुजरात, पंजाब, यूपी, हरियाणा और महाराष्ट्र के लोग शामिल हैं।
अमृतसर में प्लेन लैंड हुआ. (ANI)
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा मिलिट्री प्लेन में भारत भेज जा रहे अवैध प्रवासियों का जहाज अमृतसर पहुंच गया है. कुल 205 भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई जारी है, जिसमें से पहला ग्रुप 104 भारतीयों का है. यह पलेन अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा है. पुलिस और एजेंसियां इनके बैकग्राउंड की जांच कर रही हैं. इन लोगों के डंकी रूट के माध्यम से अमेरिका पहुंचने की बात कही जा रही है. इनमें गुजरात के 33, पंजाब के 30, यूपी के 4, हरियाणा के 33, और महाराष्ट्र के चार लोग शामिल हैं.
First Published :
February 05, 2025, 14:41 IST

