Last Updated:
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की भतीजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.ताया जा रहा है कि विवाद बिल्डिंग की खराब लिफ्ट को लेकर हुआ था. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
स्टालिन की भतीजी का बैंक में बवाल
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की भतीजी और पूर्व केंद्रीय मंत्री एमके अलागिरी की बेटी कयालविझी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में कयालविझी ऐसी करतूत सामने आया है जिसने कई सवाल उठ रहे हैं. मंत्री की बेटी की इस दबंगई और करतूत का यह पूरा वाकया बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है. आइए जानते हैं वायरल वीडियो की कहानी…
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कयालविझी एक बैंक में बैठी हैं. बगल में उनके साथ एक शख्स बैठा हुआ है और सामने SBI बैंक का मैनेजर बैठा है. वो मैनेजर से किसी मुद्दे पर बात करती दिखाईं दे रही. तभी अचानक माहौल गर्म हो गया. बात करते-करते कयालविझी अपनी कुर्सी से उठीं और सीधे मैनेजर के पास जाकर उनके चेहरे पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.इस दौरान उनके साथ मौजूद शख्स ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन गुस्से में अंधी हो चुकीं पूर्व मंत्री की बेटी ने किसी की एक नहीं सुनी.
लिफ्ट खराब हो गई उसे ठीक करा दीजिए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरी घटना चेन्नई के पॉश इलाके अडयार की है. अडयार में कयालविझी की एक कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक शाखा संचालित होती है. विवाद की असली जड़ इसी बिल्डिंग में लगी एक खराब लिफ्ट को लेकर थी. बताया जा रहा है कि एसबीआई की अडयार ब्रांच के मैनेजर ने कमर्शियल बिल्डिंग में खराब पड़ी लिफ्ट को ठीक कराने के लिए कयालविझी से अनुरोध किया था. यहां देखें वीडियो…
नेतागिरी की धमक और बदसलूकी के बीच अपना फर्ज निभाते आम कर्मचारी का दर्द बयां करती यह CCTV फुटेज दिल दुखाने वाली है…
चेन्नई में महज एक लिफ्ट की खराबी की शिकायत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी की बेटी कयालविझी ने SBI के बैंक मैनेजर पर सरेआम थप्पड़ मार दिया.. मानो… pic.twitter.com/HOM0fo2Dgd
बैंक मैनेजर का कहना था कि लिफ्ट खराब होने के कारण बैंक ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. बैंक मैनेजर ने जब कयालविझी से कहा कि बिल्डिंग की लिफ्ट खराब है, तो इसे ठीक करवा दीजिए. यह बात उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आई और वह बहुत गुस्सा हो गईं. गुस्से में आकर उन्होंने मैनेजर के साथ बहस की और सबके सामने उन्हें थप्पड़ मार दिया.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया. बैंक के मुख्य मैनेजर ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बैंक की रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर ले लिया है. सीसीटीवी में सब कुछ साफ दिखने के बाद चेन्नई पुलिस ने कयालविझी पर चार गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
About the Author
Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…
और पढ़ें

