Live now
Last Updated:
Budget Session Live: संसद के बजट सत्र के 14वें दिन कोस्टल शिपिंग बिल 2024 और वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा हो सकती है. पिछले सप्ताह राहुल गांधी और स्पीकर ओम बिरला के बीच विवाद हुआ था.
आज लोकसभा में वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पेश हो सकता है.
Budget Session Live: संसद के बजट सत्र का मंगलवार को 14 वां दिन है. बीते सप्ताह शुक्रवार को सदन बैठा था. बीते सप्ताह में संसद में काफी हंगामा रहा. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर पर उनको बोलने नहीं देने का आरोप लगाया वहीं स्पीकर ओम बिरला ने कहा था कि सदन में विपक्ष का व्यवहार उचित नहीं था. उधर, राज्यसभा में भी कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के संविधान बदलने संबंधी बयान को लेकर भी खूब हंगामा हुआ था. इस बीच मंगलवार यानी 1 अप्रैल को केंद्र सरकार लोकसभा में कोस्टल शिपिंग बिल, 2024 पेश सकती है. यह बिल देश के तटीय इलाकों में व्यापार को बढ़ाने और भारतीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए लाया जा रहा है. आज ही वक्फ संशोधन बिल पर भी चर्चा हो सकती है. ये दोनों बिल देश के लिए अहम हैं और इनसे कई बदलाव की उम्मीद है.
विपक्ष की आवाज दबाई जा रही… जयराम रमेश ने की चुनाव आयोग पर बहस की मांग
कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार संसद में विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है. बजट सत्र 4 अप्रैल को खत्म होने वाला है. रमेश ने सत्र के दौरान हुई चर्चाओं पर नजर डाली और आरोप लगाया कि सरकार राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को जनता के मुद्दे उठाने से रोक रही है. रमेश ने मांग की कि संसद में चुनाव आयोग पर तीन घंटे की बहस होनी चाहिए. उनका कहना है कि चुनाव आयोग के कामकाज और उसकी निष्पक्षता पर कई सवाल उठे हैं, जिन पर खुलकर बात होनी जरूरी है. उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की अपील की.
Budget Session Live: जनगणना और जाति जनगणना दोनों पर सरकार मौन- खरगे का आरोप
Budget Session Live: उधर राज्य सभा में सदन के विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह जनगणना और जाति जनगणना दोनों पर सरकार मौन है.
Budget Session Live: कृषि विभाग के सवाल पर बोले शिवराज सिंह चौहान- उर्वरकों के दाम स्थिर
Budget Session Live: लोकसभा सदस्यों ने कृषि मंत्रालय से जुड़े कई सवाल पूछे. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तमाम सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सरकार समझती है कि उत्पादन बढ़ाने के लिए उर्वरक की जरूरत है. और उर्वरक के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी बढ़ोतरी हुई है लेकिन सरकार ने यूरिया और डीएपी के उर्वरकों के दाम को लंबे समय से स्थिर रखा है.
Budget Session Live: वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करेगी टीडीपी
Budget Session Live: वक्फ संशोधन विधेयक पर तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम कुमार जैन ने कहा कि पूरा मुस्लिम समुदाय वक्फ संशोधन विधेयक के पेश होने का इंतजार कर रहा है. हमारी पार्टी इसका समर्थन करेगी. चंद्रबाबू नायडू पहले ही कह चुके हैं कि हम मुस्लिम समुदाय के हितों के लिए काम करेंगे. विधेयक पेश किया जाएगा, उसके बाद ही हम इस पर कोई टिप्पणी करेंगे. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि चंद्रबाबू नायडू मुसलमानों के पक्ष में हैं.
Budget Session Live: केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- वक्फ बोर्ड बिल के विरोध गरीब मुसलमान विरोधी
Budget Session Live: रामदास आठवले ने कहा है कि जो वक्फ बिल का विरोध कर रहे वो गरीब मुसलमानों के विरोधी है.
Budget Session Live: केंद्रीय मंत्री अठावले बोले- वक्फ बोर्ड बिल के विरोध गरीब मुसलमान विरोधी
Budget Session Live: रामदास आठवले ने कहा है कि जो वक्फ बिल का विरोध कर रहे वो गरीब मुसलमानों के विरोधी है.
Budget Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू
Budget Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही भी शुरू हो गई. इस बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने सदस्यों को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
Budget Session Live: रिजिजू बोले- वक्फ बोर्ड बिल पर जनता को गुमराह कर रहा विपक्ष
Budget Session Live: अल्पसंख्यक और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कह चुके हैं कि सरकार वक्फ संशोधन बिल को संसद में पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों पर आरोप लगाया कि वे इस बिल के जरिए समाज में तनाव फैलाने और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. रिजिजू का कहना है कि यह बिल जल्द से जल्द पास होना चाहिए, लेकिन इसे कब पेश किया जाएगा, यह संसद की बैठक के बाद विचार-विमर्श से तय होगा.
Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू, वक्फ बोर्ड बिल पेश करने की तैयारी
Budget Session Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि सरकार वक्फ बोर्ड बिल पेश करने को पूरी तरह तैयार.

