Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » शिव तांडव स्तोत्र, शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक सांबा रेगे की धुन… ब्राजील में PM मोदी का भव्य स्वागत – pm modi received grand welcome in brazil with the tune of shiv tandava stotra and samba reggae rhythm
Hindi News

शिव तांडव स्तोत्र, शास्त्रीय नृत्य और पारंपरिक सांबा रेगे की धुन… ब्राजील में PM मोदी का भव्य स्वागत – pm modi received grand welcome in brazil with the tune of shiv tandava stotra and samba reggae rhythm

HawkNewsBy HawkNewsJuly 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

pm modi in brazil
ब्राजील में पीएम मोदी का किया गया भव्य स्वागत।
ब्रासीलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन (Brics Summit) में शामिल होने के बाद मंगलवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। यहां पीएम मोदी का स्वागत पारंपरिक सांबा रेगे की संगीतमय प्रस्तुति से किया गया। इसके बाद होटल पहुंचने पर शिव तांडव स्तोत्र पाठ और भारतीय शास्त्रीय नृत्य का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे “यादगार स्वागत” बताया और प्रवासियों की अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रशंसा की।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “थोड़ी देर पहले ब्रासीलिया पहुंचा। भारतीय समुदाय ने यादगार स्वागत किया, जो एक बार फिर दर्शाता है कि हमारे प्रवासी कितने भावुक हैं और वे अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं।” उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उत्साहित और उत्साही प्रवासी भारतीय तिरंगा थामे प्रधानमंत्री मोदी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

पांच देशों की यात्रा पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 17 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रियो डी जेनेरियो यात्रा पूरी करने के बाद ब्राजील पहुंचे। बता दें भारतीय प्रधानमंत्री दो जुलाई से 10 जुलाई तक पांच देशों की यात्रा पर हैं। अब तक वे घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, और अर्जेंटीना का दौरा कर चुके हैं। फिलहाल वे ब्राजील दौरे पर हैं और यहां से नामीबिया जाएंगे। राजकीय यात्रा पर ब्राजील की राजधानी पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने स्वागत किया।
पीएम मोदी मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा के साथ व्यापार, डिफेंस, एनर्जी, स्पेस, टेक्नोलॉजी, खेती और हेल्थ समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने लिखा, ‘इंडिया-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी में नए कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील की राजकीय यात्रा पर राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। आगमन पर, हवाई अड्डे पर ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेरो फिल्हो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक ब्राजीलियाई सांबा रेगे प्रदर्शन द्वारा स्वागत को शानदार संगीतमय बनाया गया।’

प्रधानमंत्री मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया, ‘ब्रासीलिया हवाई अड्डे पर, बटाला मुंडो बैंड ने कुछ बेहतरीन रचनाएं बजाईं। उनका यह प्रयास एफ्रो-ब्राजीलियन पर्क्यूशन, विशेष रूप से ब्राजील के साल्वाडोर दा बाहिया के सांबा-रेगे को बढ़ावा देने का वैश्विक प्रयास है।” कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री ने रियो डी जेनेरियो की अपनी यात्रा को “बहुत उत्पादक” बताया था।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “अब राजकीय यात्रा के लिए ब्रासीलिया जा रहा हूं। भारत-ब्राजील संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर राष्ट्रपति लूला के साथ विस्तृत बातचीत करूंगा। मेरी ब्राजील यात्रा का रियो चरण बहुत उत्पादक रहा। हमने ब्रिक्स शिख7र सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श किया। मैं राष्ट्रपति लूला और ब्राजील सरकार को उनके ब्रिक्स प्रेसीडेंसी के माध्यम से इस मंच को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए गए काम के लिए बधाई देता हूं। विश्व नेताओं के साथ मेरी द्विपक्षीय बैठकें विभिन्न देशों के साथ भारत की मित्रता को भी बढ़ावा देंगी।”

प्रधानमंत्री ने की ब्रिक्स की प्रशंसा

पीएम मोदी ने सोमवार को पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों को उच्च प्राथमिकता देने के लिए ब्रिक्स की प्रशंसा की। उन्होंने इन विषयों को मानवता के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि भारत के लिए जलवायु न्याय केवल एक विकल्प नहीं है, बल्कि यह एक नैतिक दायित्व है।

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: पीएम मोदी

पर्यावरण, सीओपी-30 और वैश्विक स्वास्थ्य पर ब्रिक्स सत्र में बोलते हुए पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा हमेशा से भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे लिए यह सिर्फ ऊर्जा की बात नहीं है, यह जीवन और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखने की बात है। मुझे खुशी है कि ब्राजील की अध्यक्षता में ब्रिक्स ने पर्यावरण और स्वास्थ्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च प्राथमिकता दी है। ये विषय न केवल आपस में जुड़े हुए हैं, बल्कि मानवता के उज्ज्वल भविष्य के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे मेंअभिषेक पाण्डेयअभिषेक पाण्डेय जुलाई 2025 से नवभारत टाइम्स से जुड़े हैं। जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है। दैनिक जागरण के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। पत्रकारिता में तीन वर्ष से अधिक का अनुभव है। राजनीति, अपराध और जन सरोकार से जुड़ी खबरों में रुचि है।… और पढ़ें