Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » वोडा-आइडिया के 20 करोड़ ग्राहकों के लिए खुशखबरी! सरकार ने नए साल में दिया 87695 करोड़ का तोहफा, सबको फायदा
Hindi News

वोडा-आइडिया के 20 करोड़ ग्राहकों के लिए खुशखबरी! सरकार ने नए साल में दिया 87695 करोड़ का तोहफा, सबको फायदा

HawkNewsBy HawkNewsDecember 31, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

नई दिल्‍ली. वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) के करीब 20 करोड़ ग्राहकों के लिए नए साल की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है. सरकार ने कंपनी को 87,695 करोड़ रुपये का तोहफा दिया है, जिसका फायदा ग्राहक और कंपनी सभी को मिलेगा. कंपनी ने पिछले दिनों सरकार से गुहार लगाई थी कि उस पर एजीआर के रूप में भारी-भरकम बकाया राशि को लेकर राहत दी जाए. कंपनी ने यहां तक कहा था कि अगर सरकार ने उसकी मदद नहीं की तो कंपनी को अपना कामकाज बंद करना पड़ सकता है. इस खबर के बाद कंपनी के करोड़ों ग्राहक सकते में आ गए थे, लेकिन अब कंपनी के साथ-साथ ग्राहकों को भी नए साल का तोहफा मिला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने 31 दिसंबर को वोडा-आइडिया की अपील पर फैसला किया और कंपनी को पूरे 5 साल का मोरेटोरियम दे दिया. मोरेटोरियम का मतलब ऐसे समझिए कि कंपनी के बकाया एजीआर भुगतान को सरकार ने पूरे 5 साल के लिए फ्रीज कर दिया है. कैबिनेट ने कहा है कि वोडा-आइडिया पर बकाए समायोजित सकल राजस्‍व (AGR) की 87,695 करोड़ रुपये की राशि के पुनर्भुगतान को रीशेड्यूल किया जाता है. इसे 5 साल के लिए फ्रीज करते हुए वित्‍तवर्ष 2032 से 2041 के बीच भुगतान के लिए तय किया जाता है.

भुगतान राशि की भी समीक्षा होगी
एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने एजीआर पर मोरेटोरियम देने के साथ ही इस बकाया राशि के पुनर्आकलन की बात भी कही है. यह असेसमेंट सरकार की ओर से नियुक्‍त पैनल करेगा. कैबिनेट फैसले के तहत दूरसंचार विभाग बकाया राशि का दोबारा आकलन करेगा, जो डिडक्‍शन-वेरिफिकेशन गाइडलाइन और कंपनी के ऑडिट पर आधारित होगा. हालांकि, भुगतान राशि पर अंतिम फैसला सरकार की ओर से नियुक्‍त पैनल ही करेगा, जो कंपनी और केंद्र सरकार के बीच समन्‍वय के रूप में काम करेगा.

सरकार ने क्‍यों दी इतनी बड़ी राहत
सरकारी सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट ने इतनी बड़ी राहत देने का फैसला जनहित में लिया है, ताकि दूरसंचार क्षेत्र में किसी कंपनी का एकाधिकार न हो और इस सेक्‍टर की प्रतिस्‍पर्धा बनी रहे. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के आलोक में भी लिया गया है, जिसमें एजीआर मुद्दे पर नीतियों के तहत दोबारा विचार करने की बात कही गई थी. शीर्ष अदालत ने कहा था कि देश के 20 करोड़ उपभोक्‍ताओं के हितों को ध्‍यान में रखते हुए ऐसा करना जरूरी था.

कब देना था कंपनी को बकाया
वोडा-आइडिया को 87,695 करोड़ रुपये के बकाया एजीआर का भुगतान 31 दिसंबर, 2025 यानी आज ही करना था. यही वजह है कि केंद्रीय कैबिनेट ने इस राशि पर 5 साल का मोरेटोरियम दे दिया है और इस अवधि तक भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी. इसका मतलब है कि कंपनी को अब एजीआर का भुगतान वित्‍तवर्ष 2031-32 से लेकर 2040-41 के बीच में करना है यानी अब पूरे 15 साल का मौका कंपनी को दे दिया गया है. जाहिर है कि यह कंपनी को अब तक दिया गया सबसे बड़ा मौका है.

सरकार की 49 फीसदी हिस्‍सेदारी भी सुरक्षित
वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि इस फैसले का मकसद सिर्फ कंपनी को राहत देने का ही नहीं, बल्कि सरकार की 49 फीसदी हिस्‍सेदारी को सुरक्षित रखना भी है. गौरतलब है कि कर्ज में दबी वोडा-आइडिया ने पिछले दिनों सरकार से सपोर्ट की गुहार लगाई थी और कहा था कि बिना इसके कंपनी का बचे रहना मुमकिन नहीं. इसका असर कंपनी के 18 हजार कर्मचारियों के साथ ही 19.8 करोड़ सब्‍सक्राइबर्स पर भी पड़ेगा.

पहले भी मिल चुका है 37 हजार करोड़ का लाभ
वोडा-आइडिया को सरकार ने इससे पहले भी करीब 37 हजार करोड़ रुपये का फायदा दिया है. जब बीते मार्च महीने में कंपनी पर 36,950 करोड़ रुपये के बकाए को इक्विटी में बदल दिया था और इस तरह कंपनी में सरकार की 49 फीसदी हिस्‍सेदारी हो गई थी. इससे पहले 2023 की शुरुआत में भी सरकार कंपनी पर बकाया 16 हजार करोड़ को 33 फीसदी इक्विटी हिस्‍सेदारी में बदल चुकी थी. बीते सितंबर महीने में कंपनी ने एजीआर पर लगी 9,450 करोड़ की पेनाल्‍टी पर भी राहत देने की मांग की थी. कंपनी का कहना था कि यह जुर्माना साल 2020 में ही शीर्ष अदालत की ओर से सेटल किया जा चुका है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBengal Sir: चुनाव आयोग के साथ मीटिंग के बाद Abhishek Banerjee का आरोप, ‘अधिकारी मुझे उंगली दिखा रहे थे’ | Bengal Sir Abhishek Banerjee meeting Election Commission says officials point finger at me hindi
Next Article सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ के मेकर्स ने बोला बहुत भयंकर झूठ, चीन और रक्षा मंत्री की धमकी का हुआ असर! | Salman Khan Battle of Galwan will not be a biopic of Colonel Santosh Babu, reports reveal Rajnath Singh
HawkNews
  • Website

Related Posts

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026

क्या हमारी थाली में पूरा पोषण है? | The Better India Hindi

July 2, 2026

हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट | Anjana Om Kashyap vs Khan Sir Controversy; Delhi HC Sends Defamation Case to Mediation, Expresses Concern Over Kids’ Privacy

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,995)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026

क्या हमारी थाली में पूरा पोषण है? | The Better India Hindi

July 2, 2026

हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट | Anjana Om Kashyap vs Khan Sir Controversy; Delhi HC Sends Defamation Case to Mediation, Expresses Concern Over Kids’ Privacy

July 2, 2026

Karnataka News: कर्नाटक में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान में चट्टान टूटने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Nitin Nabin| election commission| by election date| नितिन नबीन की विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना

July 2, 2026

क्या हमारी थाली में पूरा पोषण है? | The Better India Hindi

July 2, 2026

हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट | Anjana Om Kashyap vs Khan Sir Controversy; Delhi HC Sends Defamation Case to Mediation, Expresses Concern Over Kids’ Privacy

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.