वाराणसी से दिल्ली जा रही फ्लाइट की लखनऊ में लैंडिंग, क्यों अचानक डायवर्ट हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान?
Last Updated:
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लोन पर सम्राट सरकार ने बड़ी घोषणा की है.
तकनीकी खराबी के चलते वाराणसी-दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या 1253 को तकनीकी खराबी के चलते एहतियातन लखनऊ डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्रू ने विमान को लखनऊ ले जाने का फैसला किया। विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि लखनऊ पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को उनके गंतव्य दिल्ली तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।
एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया।
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

