Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, July 13
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » राहुल गांधी की हालत ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ जैसी, बिहार की रैली पर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना – naach na jaane aangan tedha dharmendra pradhan takes dig at rahul gandhi accusation on eci in odisha
Hindi News

राहुल गांधी की हालत ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ जैसी, बिहार की रैली पर बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना – naach na jaane aangan tedha dharmendra pradhan takes dig at rahul gandhi accusation on eci in odisha

HawkNewsBy HawkNewsJuly 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

बीजेपी ने ओडिशा में कांग्रेस की रैली को राहुल गांधी की राजनीतिक यात्रा करार दिया। धर्मेंद्र प्रधान ने इसे ‘राहुल गांधी और कांग्रेस का आत्मसमर्पण’ बताया, यह कहते हुए कि ओडिशा में कांग्रेस का अब कोई मायने नहीं। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है।

naach na jaane aangan tedha dharmendra pradhan takes dig at rahul gandhi accusation on eci in odisha

भूपेंद्र शर्मा, नई दिल्लीः बीजेपी ने ओडिशा में कांग्रेस की रैली को राहुल गांधी का राजनीतिक पर्यटन बताया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित संविधान बचाओ रैली दरअसल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का एक और राजनीतिक पर्यटन था। यह ‘संविधान बचाओ’ नहीं बल्कि ‘ राहुल गांधी और कांग्रेस बचाओ’ समावेश है।

ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं

प्रधान ने कहा कि ओडिशा में बीजेपी की जनहितैषी सरकार के प्रति जनता का अडिग विश्वास कांग्रेस को परेशान कर रहा है। ओडिशा में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है, राज्य में कांग्रेस का कोई अस्तित्व ही नहीं है। ओडिशा के गरीब, दलित, आदिवासी, किसान और मजदूरों ने कांग्रेस को दशकों पहले नकार दिया था। ऐसे में राहुल गांधी का ओडिशा के गरीबों के हित की बात करना छलावे के अतिरिक्त कुछ नहीं है।बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा से गरीबों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की अनदेखी करने का रहा है। कांग्रेस की सरकारों द्वारा दिल्ली से भेजे गए पैसों को कभी बिचौलिए लूट लेते थे, तो कभी एससी, एसटी और पिछड़े वर्गों के हक को अपने खास वोट बैंक को कांग्रेस समर्पित कर देती थी। स्पष्ट शब्दों में कहें तो गरीबों का हक और आदिवासियों की जमीन तभी तक सुरक्षित है, जब तक कांग्रेस सत्ता में नहीं है।

कांग्रेस ने आपातकाल थोपा

मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में करारी हार हुई है, जिसके बाद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुनाव आयोग और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अपनी हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। हैरानी यह भी है कि संविधान बचाने का उपदेश वह कांग्रेस पार्टी दे रही है, जिसने लोकतंत्र का गला घोंटते हुए देश पर आपातकाल थोप दिया था।

कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ का नया शिगूफा लेकर आई

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालत आज, ‘नाच न जाने, आंगन टेढ़ा’ जैसी है, बार-बार चुनावी हार के बाद एक बार फिर बिहार के आगामी चुनावों में हार को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ का नया शिगूफा लेकर आई है। मगर देश की जनता अब कांग्रेस और राहुल गांधी के हर प्रपंच व फरेब को पहचान चुकी है और आगे भी ऐसे जनविरोधी और संविधान विरोधियों को हर चुनाव में जनता करारा जवाब देती रहेगी।

बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “कांग्रेस वो पार्टी है जिन्होंने चुनाव में वोट की डकैती का प्रचलन शुरू किया… वे उसी रीत को वर्तमान में लागू करना चाहते हैं… यह वोटों की डकैती थी जिसे भाजपा शासनकाल में रोका गया है। पारदर्शिता आई है और संवैधानिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। सरकार का उसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है यह बहुत सारे चुनावों में सिद्ध हो चुका है और अब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद इस प्रकार का प्रलाप करने से राहुल गांधी और विपक्ष को बचना चाहिए… यह विलाप चुनाव से पहले का है जहां हारने की रिहर्सल पहले ही की जा रही है।

भूपेंद्र शर्मा

लेखक के बारे मेंभूपेंद्र शर्माभूपेंद्र शर्मा नवभारत टाइम्स में असिस्टेंट एडिटर है और एजुकेशन, हेल्थ, आयुष, आवास मंत्रालय कवर करते है। पिछले 24 वर्षो से रिपोर्टिंग कर रहे है।… और पढ़ें