Last Updated:
मुरादाबाद में घूमने और शॉपिंग के लिए कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां लोग कम बजट में खरीदारी के साथ इंजॉयमेंट भी कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में शहर की ये 5 जगहें परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट मानी जाती हैं. यहां सस्ते दामों में सामान के साथ खाने-पीने और मनोरंजन का भी पूरा मजा मिलता है.
पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर मुरादाबाद में पीतल का बड़े पैमाने पर कारोबार किया जाता है. यहां के पीतल के उत्पादन देश-विदेश में एक्सपोर्ट किए जाते हैं, तो वहीं पीतल नगरी के इस शहर में पीतल के विभिन्न प्रोडक्ट को खरीदने के लिए एक मार्केट है. जिसे पीतल की बर्तन बाजार की मार्केट कहा जाता है. इस मार्केट में आपको काफी रौनक देखने को मिलेगी.
मुरादाबाद में वैसे तो घूमने के लिए और खरीदारी के लिए कई जगह मशहूर हैं, लेकिन पांच ऐसी जगह है. जो दूर-दूर तक मशहूर हैं. जिसमें पीतल का बर्तन बाजार मशहूर है. तो वहीं बुध बाजार मार्किट से शॉपिंग कर सकते हैं. इसके अलावा पक्का बाघ की मार्किट से शॉपिंग कर सकते हैं. साथ ही प्रेम वंडर लैंड एंड वाटर किंगडम में घूम सकते हैं. रामगंगा नदी के किनारे ठंडी हवाओं का आनंद ले सकतेंं हैं.
मुरादाबाद में गर्मी में एंजॉय करने के लिए घूमने के लिए प्रेम वंडरलैंड एंड वॉटर किंगडम बहुत बेस्ट ऑप्शन है. यहां पर गर्मी में नहाने के लिए शानदार सा स्विमिंग पूल है. इसके अलावा खाने की भी शानदार व्यवस्था रहती है. बच्चों के लिए भी छोटा सा पार्क बना हुआ है. जिसमें बच्चे तरह-तरह के झूले और ऑप्शन का प्रयोग करके एंजॉय कर सकते हैं. इसके अलावा घूमने के लिए और गर्मी में नहाने के लिए प्रेम वंडर लैंड एंड वॉटर किंगडम बेस्ट ऑप्शन है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जिस तरह से लोग हरिद्वार या ऋषिकेश में गंगा जी के किनारे ठंडी ठंडी हवाओं का आनंद लेते हैं ठीक इसी तरह मुरादाबाद में भी रामगंगा नदी बहती है. इसके किनारे बैठकर सुबह शाम ठंडी हवाओं का आनंद लिया जा सकता है. यह नदी काफी लंबी और चौड़ी है. सुबह शाम यहां जाकर ठंडी हवाओं के साथ सुकून से वक्त बिताया जा सकता है. ठंडी हवा खाने के लिए सुकून के लिए यह जगह बेस्ट मानी जाती है.
शहर में एक मार्केट पक्का बाग की मार्केट है. यह मार्केट कहा जाता है कि शहर की सबसे पुरानी मार्केट है. इस मार्केट में आपको शादी विवाह के सीजन में सस्ते से सस्ते लहंगे, महिलाओं के सूट, जूते, चप्पल, गहने सहित आदि चीज मिलती हैं. यहां सभी चीज बहुत ही सस्ती दरों पर मिलती हैं. यह मार्केट शहर की सबसे सस्ती मार्केट कही जाती है. यहां पर सभी सामान होलसेल रेट में मिलता है.
मंडी चौक स्तिथ बर्तन बाजार में मौजूद पीतल की मार्केट शॉपिंग के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि यहां पर पीतल के विभिन्न देवी देवताओं की मूर्तियां मिलती हैं. इसके अलावा, यहां डेकोरेशन के कई सारे सामान मिलते हैं. इसके अलावा, पीतल से संबंधित जितनी भी चीजें हैं सभी इस मार्केट में आसानी से मिल जाती है. यहां एक नहीं बल्कि सैकड़ों ऐसी दुकाने हैं जहां पर पीतल और अन्य धातु की चीज आसानी से मिल जाती है. इसलिए शॉपिंग के उद्देश्य से यह मार्केट बेस्ट मानी जाती है.
कोतवाली क्षेत्र स्थित टाउनहाल की मार्केट भी शॉपिंग के उद्देश्य से बेस्ट मानी जाती है. इस मार्केट में आपके बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की कपड़े, जूते, चप्पल और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सभी चीज आसानी से मिल जाती हैं. यह मार्केट शहर की सस्ती मार्केट में गिनी जाती है. यहां पर 100 रुपए से लेकर लाखों रुपए तक की चीज उपलब्ध रहती है।
इसके साथ ही शॉपिंग करने के लिए बुध बाजार की मार्केट को भी बेस्ट माना जाता है, क्योंकि यहां पर सभी प्रकार का सभी डिजाइन का कपड़ा, सैंडल, जूते, चप्पल, सहित जितनी भी रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें हैं सब आसानी से यहां कम से कम दाम पर मिल जाती है. शहर के लोगों को शॉपिंग करने के लिए यह मार्केट भी बेस्ट मानी जाती है. तो जो लोग शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं वे इन मार्केट से भी शॉपिंग कर सकते हैं.

