Gaya ji News Today : गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मुहर्रम जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराया गया। जुलूस में कुछ युवकों ने झंडा लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस की मौजूदगी में यह सब हुआ, पर पुलिस ने कोई आपत्ति नहीं की।

पुलिस की मौजूदगी में फिलिस्तीनी झंडा
यह सब कुछ गुरुआ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में हुआ, लेकिन पुलिस ने न तो फिलीस्तीन का झंडा उतरवाया और न ही किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज की। इससे गुरुआ के लोग ही सवाल खड़े कर रहे हैं कि कि क्या यह पुलिस की लापरवाही थी या जानबूझकर चुप्पी साधी गई?
स्थानीय लोगों का बड़ा आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है यह धार्मिक जुलूस है, इसमें किसी दूसरे देश के झंडे का क्या काम? यह माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी हो सकती है। प्रशासन पर ये सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या इसकी पहले से जानकारी थी? ऐसे संवेदनशील मौके पर विदेशी झंडा लहराना क्या कानूनन सही है? पुलिस की निष्क्रियता के पीछे कारण क्या है?
सामाजिक संगठनों की मांग
कुछ स्थानीय संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं धार्मिक आयोजनों की पवित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं और सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं। पुलिस की प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं दिया गया है। जिसे लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।


