Entertainment
oi-Purnima Acharya
Bhojpuri Songs: फेमस एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के नए गाने सरके चुनरिया को लेकर छिड़ा विवाद अब सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहा है बल्कि इसने पूरे म्यूजिक इंडस्ट्री में अश्लीलता बनाम मनोरंजन की बहस को तेज कर दिया है। गाने के लिरिक्स और प्रस्तुति पर उठे सवालों के बीच एक बार फिर भोजपुरी गानों को निशाने पर लिया जा रहा है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के डबल मीनिंग गाने
सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की तुलना सीधे भोजपुरी इंडस्ट्री के डबल मीनिंग गानों से कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या अश्लीलता सिर्फ एक क्षेत्रीय इंडस्ट्री तक सीमित है या फिर ये पूरे भारतीय म्यूजिक जगत में फैलती एक बड़ी प्रवृत्ति बन चुकी है?

गानों के बोलों पर लगा अश्लीलता का आरोप
आपको बता दें कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अपनी धमाकेदार बीट्स और मस्ती भरे अंदाज के लिए जानी जाती है। शादी-पार्टी से लेकर हर सेलिब्रेशन में भोजपुरी गानों की धूम रहती है लेकिन पिछले कुछ समय में एक नया ट्रेंड सामने आया है, जहां गानों के बोलों पर अश्लीलता और डबल मीनिंग के आरोप लगने लगे हैं।
खुलेआम पार्टियों में बज रहे हैं अश्लील गाने
जो गाने कभी छुपकर सुने जाते थे, अब वो खुलेआम पार्टियों में बज रहे हैं। इस ट्रेंड में बड़े स्टार्स से लेकर नए सिंगर्स तक शामिल हैं। वहीं अब नोरा फतेही के नए गाने के बोलों ने इंडस्ट्री को परेशान कर दिया है। इसी बहस के बीच आइए नजर डालते हैं भोजपुरी के उन गानों पर, जो अपने लिरिक्स की वजह से पहले भी विवादों में रह चुके हैं।
3 भोजपुरी गाने जिन्होंने अपने लिरिक्स की वजह से जमकर विवाद बटोरा-
‘भरतार करे मालिस’
-भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) का गाना ‘भरतार करे मालिस’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया था। इस गाने के लिरिक्स को लेकर लोगों ने जमकर आलोचना की थी और इसे डबल मिनिंग वाला बताया था।
-हालांकि इतने विवादों के बावजूद ये गाना लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। कई लोग इसे सुनना पसंद करते हैं लेकिन खुलेआम बजाने से कतराते भी हैं।
‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’
-भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का ‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’ गाना जब रिलीज हुआ था, तो देखते ही देखते सुपरहिट बन गया था। हालांकि इसके बोलों को लेकर काफी विवाद हुआ।
-गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों को लेकर समाज के एक वर्ग ने आपत्ति जताई और कहा कि ऐसे गाने युवाओं पर गलत असर डाल सकते हैं। फिर भी इस गाने की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है।
‘चाची के बाची सपनवां में आती है’
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘चाची के बाची सपनवां में आती है’ भी विवादों से घिर चुका है। गाने के बोलों को लेकर सिंगर के खिलाफ शिकायत तक दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद ये गाना लोगों के बीच काफी पसंद किया गया और आज भी इसकी पॉपुलैरिटी बनी हुई है।
मनोरंजन या अश्लीलता? आज भी जारी है बहस
-भोजपुरी गानों को लेकर ‘एंटरटेनमेंट या अश्लीलता’, इस पर बहस नई नहीं है। एक तरफ जहां लोग इन गानों की धुन और एंटरटेनमेंट को पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इनके लिरिक्स को लेकर सवाल उठते रहते हैं। अब सवाल ये है कि क्या ये गाने सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा है या फिर सीमा लांघती अश्लीलता? इस पर बहस लगातार जारी है।
-भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है लेकिन इसके साथ ही कंटेंट की गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा कि इंडस्ट्री इस चुनौती से कैसे निपटती है।
-

‘भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है’, क्यों भड़के ‘निरहुआ’? नोरा फतेही के गाने ने खड़ा किया नया विवाद
-

‘बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी’, वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में
-

Nora Fatehi के ‘सरके चुनरिया’ गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात
-

‘मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?’, 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट
-

अश्लील गाने पर नोरा फतेही का जबर डांस, ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर क्यों हो रहा बवाल? बौखलाए लोग
-

57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम?
-

‘मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी’, Monalisa की मां हुईं परेशान, मुस्लिम मर्द से शादी पर काटा ऐसा बवाल, अब क्या होगा?
-

Oscars 2026: किस फिल्म ने जीते सबसे ज्यादा ऑस्कर? किन स्टार्स और मूवीज के नाम हैं बड़े रिकॉर्ड?
-

Oscars 2026: ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट से बाहर रखे गए Dharmendra, नहीं दी गई श्रद्धांजलि, गुस्सा हुए भारतीय फैंस
-

Oscars 2026 Best Actress: जेसी बकले ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, संघर्ष और टैलेंट से ऐसे जीता दिल
-

Oscars 2026 Geeta Gandbhir: डायरेक्टर गीता गांधबीर को नहीं मिला ऑस्कर, भारत के हाथ लगी निराशा
-

Oscars 2026 Best Actor: माइकल बी. जॉर्डन ने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, TV से शुरू होकर ऑस्कर तक की कहानी
-

Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने मचा दी तबाही, एडवांस बुकिंग ने तोड़े रिकॉर्ड
-

Rajya Sabha Elections 2026 Winning List: बिहार में NDA का डंका, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक, अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट

