Last Updated:
Jadavpur University violence: पश्चिम बंगाल के जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार रात छात्र संगठनों की भिड़ंत के बाद माहौल बिगड़ गया. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले के आरोप लगाए हैं. ABVP ने सात छात्रों के घायल होने का दावा किया है. दूसरी तरफ वामपंथी संगठनों ने पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप लगाए. आज फिर दोनों पक्षों के कार्यक्रम हैं. जानें पूरी खबर.
जादवपुर यूनिवर्सिटी में आधी रात का तांडव: SFI-ABVP की भिड़ंत से सुलग उठा कैंपस, छात्र हुए घायल.
Jadavpur University SFI ABVP clash: पश्चिम बंगाल का JNU कहे जाने वाला जादवपुर यूनिवर्सिटी एक बार चर्चा में है. जहां पर बुधवार को जनरल बॉडी मीटिंग यानी GB मीटिंग को लेकर SFI और वामपंथी छात्र संगठनों तथा ABVP के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया. जिसके बाद ABVP ने कई कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा किया है. कुछ घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया है. खबर मिलने के बाद स्थानीय विधायक सरबरी मुखर्जी मौके पर पहुंचीं. वह घायल छात्रों को लेकर जादवपुर थाने गईं. वहां सख्त कार्रवाई की मांग की गई. इसके बाद ABVP ने थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया. अब गुरुवार सुबह 11 बजे ABVP का ‘Jadavpur Chalo’ अभियान है. ऐसे में दोनों गुटों के बीच और तनाव फैलने की बात कही जा रही है.
GB मीटिंग पर ही शुरू हुआ पूरा विवाद
मीडिया में छपी News18 Bangla की खबर के मुताबिक, विवाद उस समय शुरू हुआ जब SFI और वामपंथी छात्र संगठनों की ओर से जनरल बॉडी मीटिंग(GB मीटिंग) बुलाई गई. ABVP ने इस बैठक का विरोध किया. संगठन का कहना है कि जब चुनी हुई छात्र संसद ही नहीं है, तो इस तरह बैठक बुलाने का क्या आधार है. इसी मुद्दे पर विरोध बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच झड़प के आरोप लगे. ABVP ने आरोप लगाया कि उसके सदस्यों पर हमला किया गया. वहीं वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर माहौल बिगाड़ने और हमला करने का आरोप लगाया.
घायल छात्रों को लेकर थाने पहुंचीं विधायक
झड़प की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक शरबरी मुखर्जी जादवपुर यूनिवर्सिटी पहुंचीं. ABVP की ओर से घायल बताए गए छात्रों को उनके साथ जादवपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. वहां घटना में कार्रवाई की मांग की गई. इसके बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने स्थिति को देखते हुए यूनिवर्सिटी के सामने जवानों की तैनाती कर दी.
रात के बाद आज फिर आमने-सामने होंगे छात्र संगठन
बुधवार रात के विवाद के बाद कैंपस में तनाव बना हुआ है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. ABVP ने आज सुबह 11 बजे ‘Jadavpur Chalo’ अभियान का ऐलान किया है. संगठन ने विवाद को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. दूसरी तरफ वामपंथी छात्र संगठन भी अपने कार्यक्रम की तैयारी में हैं. ऐसे में दोनों तरफ के कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन सतर्क है.
बाहर से लोगों के आने का भी आरोप
विवाद को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग आरोप लगाए गए हैं. ABVP ने SFI, DSO और DSF से जुड़े लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है. ABVP के जादवपुर यूनिवर्सिटी अध्यक्ष पर भी हमले का दावा किया गया. दूसरी तरफ वामपंथी संगठनों ने ABVP पर आरोप लगाए. पत्थरबाजी और बाहरी लोगों के आने की बात भी सामने आई है. अरविंद भवन में छात्रों के फंसे होने और बाहर आग लगने के आरोप भी लगाए गए.

