सचिन ने खेली साथियों संग होली
14 मार्च 2025 को मुंबई में सचिन ने अपने साथियों के साथ होली खेली। उन्होंने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) के अपने साथियों युवराज सिंह, इरफान पठान, युसुफ पठान और अंबाती रायडू के साथ होली मनाई। सचिन ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो युवराज पर पानी की पिचकारी से रंग डाल रहे हैं। वो युसुफ और रायडू पर भी रंग लगाते दिख रहे हैं।
इरफान पठान ने शेयर किया वीडियो
इसके अलावा इरफान पठान ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इरफान के इस वीडियो में उनके सभी साथी होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके भाई युसूफ पठान सबके ऊपर पानी डाल रहे हैं। इस वीडियो में युवराज सिंह समेत कई और क्रिकेटर्स को देखा जा सकता है। इरफान का यह वीडियो धर्म के ठेकेदारों के गाल पर तमाचा है।
सहवाग ने भी मनाई होली
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भी फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, ‘रंगों की छटा आपके जीवन को हंसी, प्यार, खुशी और यादगार पलों से भर दे। हैप्पी होली’ उन्होंने रंगों से सराबोर अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। IPL 2025 के शुरू होने से पहले, टीमों ने होली का जश्न मनाया।

