Bizarre
oi-Love Gaur
Kanpur Lambs dispute Bizarre News: अगर आपको लगता है कि अदालतों में ही मुकदमे चलते हैं, तो जरा ठहरिए। उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर पुलिस थाने में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिसवालों से लेकर जनता तक सभी को मुस्कुरा दिया। मामला था एक मेमने की ‘मां पहचान’ का, जी हां..दो महिलाओं के बीच ये विवाद हो गया कि एक प्यारा सा मेमना किसकी बकरी का बच्चा है?
दरअसल, चंद्रा देवी और मीना कुमारी, दोनों महिलाएं एक ही मेमने को अपनी-अपनी बकरी का बच्चा बता रही थीं। चंद्रा देवी की बकरी सफेद रंग की थी, जबकि मीना कुमारी की बकरी थी काले रंग की। मेमना दोनों के रंग का मिला-जुला कॉम्बिनेशन था यानी काला और सफेद। अब बात तो पेचीदा थी, कोई गवाह नहीं, कोई सबूत नहीं। ऐसे में पुलिस भी कुछ पल के लिए सोच में पड़ गई।

Photo-META-AI
थाने में हुआ ‘ड्रामा’, फिर आया आइडिया!
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने दोनों महिलाओं की पूरी बात सुनी। फिर जो तरीका निकाला, वो पुलिसिंग की दुनिया में मिसाल बन गया। उन्होंने दोनों बकरियों को थाने के दो कोनों में बंधवाया और कहा, “अब बच्चा छोड़ा जाएगा, जो बकरी इसकी मां होगी, वो जाकर उसी से दूध पीएगा।”
महिलाएं राजी हो गईं। फिर क्या था? मेमना छोड़ा गया। पहले थोड़ी देर इधर-उधर घूमा, फिर दौड़कर सीधे चंद्रा देवी की सफेद बकरी से लिपटकर दूध पीने लगा। ये देख वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान आ गई, कुछ ने ताली भी बजा दी।
मेमने की मासूमियत ने जीत लिया दिल
मीना कुमारी भी मुस्कुरा उठीं और बोलीं, “सर, मुझसे गलती हो गई। मेरी बकरी का बच्चा कुछ दिन पहले खो गया था, वही रंग था, तो मुझे लगा यही है।” इस पर चंद्रा देवी ने भी शांति से कहा, “अगर मैं होती तो शायद मैं भी यही करती।”
इंस्पेक्टर की सूझबूझ ने किया कमाल
इधर, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने इस फैसले को लेकर कहा, “बच्चा चाहे इंसान का हो या जानवर का, मां को पहचानता है। यही सोचकर ये तरीका अपनाया, और सच में काम कर गया।” ये मामला भले ही थाने की फाइल में दर्ज नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद हर चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान जरूर दर्ज हो गई। इंसानियत और जानवरों की ममता की यह अनोखी मिसाल, शायद ही कोई भूल पाए।
-

Fact Check: किस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? तय हो गई तारीख, जानिए वायरल नोटिस का सच
-

Rana Sanga Jayanti VIDEO: आगरा में राजपूतों ने MP सुमन के खिलाफ भरी हुंकार, तलवारें लहराते हुए पुलिस को घेरा
-

UP-Bihar Weather Today: आकाशीय बिजली ने बिहार और उत्तर प्रदेश में मचाया कहर, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
-

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में चली धूल भरी आंधी, पेड़ भी उखड़ें, बारिश का अलर्ट जारी
-

एसटीएफ ने दबोचा अन्तर्राज्यीय तस्कर, अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद, कैंटर में ला रहा था नशे का सामान
-

Indian Railway: बांद्रा टर्मिनस – वाराणसी एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
-

Meerut के रिठानी में ‘भूत-प्रेत’ के नाम पर फैमिली ड्रामा! पुलिस और स्थानीय लोगों का छूटा पसीना
-

UP News: चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जन्मोत्सव व रामलला छठी उत्सव पर बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु
-

UP News: सीएम योगी के निर्देश पर अब जल्द ही स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को मिलेगा नया हेडक्वार्टर
-

Gorakhpur News: हनुमान जयंती के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
-

DDU University ने जारी की संशोधित परीक्षा समय सारणी, ऐसे करें चेक
-

Indian Railway: गुवाहाटी – श्री गंगानगर एक्सप्रेस गर्मी में ऐसे यात्रियों की राह बनाएगी आसान
-

बेमौसम बरसात आंधी पानी में बर्बाद हुई फसलें, किसानों को हुआ तगड़ा नुकसान, अबकी बार गेहूं और आम होगा महंगा
-

DDU University: हीरक जयंती समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विश्वविद्यालय करेगा यह खास काम
-

न पृथ्वी शॉ, न कोई बड़ा नाम! धोनी की कप्तानी में 17 साल का बैटर मचाएगा धमाल! कौन है CSK का नया हीरो?

