Last Updated:
Nashik IT Company Rape Case Live: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ी IT कंपनी में यौन शोषण, छेड़छाड़ और जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में सातवें आरोपी को दबोच लिया गया है. कंपनी की HR को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

नासिक की एक IT कंपनी की एचआर को गिरफ्तार कर लिया गया है. (फाइल फोटो/PTI)
Nashik IT Company Rape Case Live: महाराष्ट्र के नासिक में एक बड़ी IT कंपनी में यौन शोषण, छेड़छाड़ और जबरन धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में सातवें आरोपी को दबोच लिया गया है. कंपनी की HR को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. एक बड़ी कंपनी में गंदा खेल चलने और शिकायत मिलने के बाद भी कंपनी की HR की ओर से किसी तरह का एक्शन न लेने का मामला सामने आने के बाद सनसनी मच गई. पुलिस से लेकर शासन-प्रशासन तक में खलबली मच गई. इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कंपनी की एचआर को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया.
नौ मामले दर्ज
नासिक की एक प्रतिष्ठित कंपनी में युवतियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई थी. कंपनी में युवतियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के मामले में मुंबई नाका पुलिस थाने में नौ मामले दर्ज किए गए हैं. मामला बेहद गंभीर होने के कारण नासिक पुलिस ने गुप्त तरीके से जांच की. खास बात यह रही कि पुलिस बल की महिला वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों की एक टीम ने वेश बदलकर कंपनी में रहकर इस पूरे मामले की जांच की.
7 महिला पुलिसकर्मियों ने किया खुलासा
सात महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने पूरी जांच-पड़ताल कर इस मामले का खुलासा किया. मीटिंग और अन्य कार्यों के दौरान संदिग्ध आरोपी अश्लील हरकतें करते हुए पाए गए, जिन्हें चतुराई से गिरफ्तार कर लिया गया. लगभग 40 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच कर ठोस सबूत जुटाए गए, जिसके आधार पर नासिक पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की. पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में पहले साक्ष्य जुटाया उसके बाद ताबड़तोड़ एक्शन लिया.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

