Entertainment
oi-Purnima Acharya
Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि शिखर पहारिया हाल ही में एक शख्स पर काफी भड़क गए हैं, जिसने उनकी जाति को लेकर उन पर निशाना साधा था।
यूजर ने शिखर पहारिया को कहा ‘दलित’
शिखर पहारिया ने पिछले साल दिवाली के जश्न पर अपने पालतू कुत्तों की कुछ शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। उन तस्वीरों पर एक यूजर ने शिखर पहारिया के लिए लिखा था- लेकिन तू तो दलित है।

शिखर पहारिया ने दिया मुंहतोड़ जवाब
शिखर पहारिया ने इस कमेंट को अनदेखा नहीं किया है और उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए शिखर पहारिया ने लिखा है- ये वाकई दयनीय है कि 2025 में भी तुम्हारे जैसे इतने छोटे और पिछड़े मानसिकता वाले लोग हैं।
‘आपकी सोच का स्तर अछूत है’
शिखर पहारिया ने आगो लिखा है- दिवाली प्रकाश, प्रगति और एकता का त्योहार है। ऐसी अवधारणाएं जो स्पष्ट रूप से आपकी सीमित बुद्धि से परे हैं। भारत की ताकत हमेशा इसकी विविधता और समावेशिता में रही है, जिसे आप स्पष्ट रूप से समझने में विफल रहे हैं। शायद अज्ञानता फैलाने के बजाय, आपको खुद को शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि अभी यहां एकमात्र चीज जो वास्तव में ‘अछूत’ है, वह है आपकी सोच का स्तर।
दिवाली 2024 की पोस्ट में शिखर पहारिया ने लिखा थी ऐसी बात
शिखर पहारिया ने दिवाली 2024 की अपनी पोस्ट पर लिखा था- हमारी ओर से आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान राम के आगमन से प्रकाश और समृद्धि का वर्ष आए, बुराई पर अच्छाई का शासन हो और हमें हमेशा धर्म का मार्ग चुनने की शक्ति और बुद्धि मिले। धन्य हैं वे लोग जो जरूरतमंदों की मदद करने, उनका उत्थान करने और उनकी रक्षा करने की क्षमता रखते हैं।
कौन हैं शिखर पहारिया?
आपको बता दें कि शिखर पहारिया पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उनकी मां स्मृति शिंदे एक एक्ट्रेस हैं। उनके छोटे भाई वीर पहारिया ने हाल ही में फिल्म स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया है, जिसमें अक्षय कुमार, निमरत कौर और सारा अली खान भी नजर आई हैं।
शिखर पहारिया और जाह्नवी कपूर का रिश्ता
वहीं कहा जाता है कि शिखर पहारिया और जाह्नवी कपूर लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि कपल ने आज तक अपने रिश्ते की अफवाहों का न तो खंडन किया है और न ही इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। हालांकि, उन्हें अक्सर पार्टियों, इवेंट्स, फिल्म स्क्रीनिंग और पारिवारिक समारोहों में एक साथ देखा जाता है।
-

Vikram Bhatt को हुई ये गंभीर बीमारी, कहा- अब मेरा क्या होगा, दीपिका पादुकोण को क्यों कहा Thank You
-

‘उसके जैसा इंसान मैंने नहीं…’ सलमान खान के बारे में महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण ने ये क्या कह दिया?
-

A.R Rahman: ‘उनका रोजा है और उनको..’, घर लौट आए हैं ए आर रहमान; जानिए टीम ने क्या कहा!
-

‘उसने मुझे आंख मारी और फिर…’,16 साल के लड़के ने मलाइका अरोड़ा के साथ सरेआम की ऐसी हरकत
-

होली पार्टी में टीवी एक्ट्रेस के साथ को-स्टार ने की छेड़छाड़, बोला-‘देखता हूं तुझे कौन बचाएगा’, मामला दर्ज
-

Box Office Collection: डबल डिजिट में पहुंचा जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ का आंकड़ा, जानिए कलेक्शन
-

Be Happy: ‘अभिषेक बच्चन मेरी पहली और आखिरी पसंद’, रेमो डीसूजा ने ‘बी हैप्पी’ की कहानी और कास्टिंग पर की बात
-

Dhamaal 4 Shooting Update: धमाल फैंस के लिए खुशखबरी, अजय देवगन इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग, जानिए कहानी
-

Kalki 2 Update:’कल्कि’ से मैसिव लेवल पर बनाई जाएगी ‘कल्कि 2’, मई शूट शुरू करेंगे अमिताभ बच्चन
-

गिप्पी ग्रेवाल-जैस्मीन भसीन की ‘हनीमून’ होगी सिनेमाघरों में री-रिलीज, पहली रिलीज पर 100 दिन तक चली थी फिल्म
-

Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की ‘कृष 4’ का बनना मुश्किल!, भारी भरकम बजट सुन नहीं मिल रहा स्टूडियो
-

IMDb ने शेयर की आमिर खान की बेस्ट 10 फिल्में, ‘सिनेमा का जादूगर’ फेस्टिवल में दोबारा देख सकेंगे
-

गोल्ड स्मगलिंग केस में गिरफ्तार रान्या राव के IPS पिता की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
-

Orry Orhan Awatramani Net Worth: कटरा शराबकांड में फंसे ओरहान अवत्रामणि कितने अमीर? अंबानी परिवार से गहरा नाता
-

Box Office Collection: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ को दूसरे दिन मिली मामूली उछाल, जानिए कलेक्शन

