Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Sunil Thapa demise Priyanka Chopra sad: बॉलीवुड फिल्मी में नजर आए दिग्गज नेपाली एक्टर सुनील थापा का 68 वर्ष की आयु में 7 फरवरी (रविवार) को काठमांडू के नॉर्विक अस्पताल में निधन हो गया। उनके देहांत से नेपाल और भारत दोनों ही जगह फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। नेपाली, भोजपुरी और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सुनील थापा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सुपर हिट फिल्म ‘मैरी कॉम’ में नजर आए थे।
2014 में रिलीज हुई ‘मैरी कॉम’ फिल्म में एक्टर सुनील थापा ने प्रियंका चोपड़ा के कोच नरजीत सिंह के दमदार में नजर आए थे। इस किरदार में उनकी जबदस्त एक्टिंग के चलते उन्हें विशेष रूप से याद किया जाता है। एक्टर सुनील थापा के निधन की खबर सुनकर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेहद भावुक हो गई हैं।

सुनील थापा के निधन पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ‘मैरी कॉम’ फिल्म में ऑनस्क्रीन कोच सुनील थापा को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है । इस पोस्ट में ‘मैरी कॉम’ से थापा संग उनके खास पलों की एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए एक भावुक कर देने वाला खुलासा भी किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने लिखी भावुक पोस्ट- आपने तब संभाला…
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि सुनील थापा उनके लिए सिर्फ को-एक्टर ही नहीं, बल्कि उस मुश्किल वक्त के साथी थे जब उन्होंने पिता को खोया था। उन्होंने लिखा, ‘आप हमेशा मेरे कोच सर रहेंगे। जब मैंने अपने पिता को खोया था, तब आपने मुझे संभाला था। आपने मुझे प्यार दिया और बिना एहसास कराए कई मुश्किल दिनों में मेरी मदद की।’
बहुत जल्दी चले गए, लेकिन…
प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा ‘आपकी गर्मजोशी भरी गले लगने की आदत और आपकी हंसी हमेशा मेरी यादों का हिस्सा रहेगी। बहुत जल्दी चले गए, लेकिन कभी भुलाए नहीं जाएंगे।’
‘उस समय मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद जब मैं टूटी हुई थी…
अंत में प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘उस समय मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद जब मैं टूटी हुई थी। सुनील थापा, आपकी आत्मा को शांति मिले। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।’
सुनील थापा की किस वजह से हुई मौत?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 68 वर्षीय सुनील थापा का निधन शुक्रवार सुबह काठमांडू के थापाथली स्थित नॉर्विक अस्पताल में हुआ। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सुबह 7:44 बजे ECG से उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई। सुनील थापा नेपाल में रहते थे और उनका परिवार मुंबई में रहता है।
300 से अधिक फिल्मों काम कर चुके हैं सुनील थापा
40 साल से अधिक के करियर में, सुनील थापा ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर नेपाली सिनेमा में खास पहचान बनाई। उन्होंने 1981 की हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से बॉलीवुड में शुरुआत की, जिसके बाद ‘आज की आवाज’, ‘मानव हत्या’ और ‘अलबेला’ जैसी कई अन्य हिंदी फिल्मों में भी दिखे।
आखिरी बार ‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आए थे
थापा ऑन-स्क्रीन पर आखिरी बार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आए थे। इस सीरीज में उन्होंने डेविड खुजू नामक एक प्रभावशाली स्थानीय नेता और एमसीए प्रमुख का किरदार निभाया था। यह रोल ‘प्रोजेक्ट सहकार’ नामक एक शांति पहल से जुड़ा था, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत में शांति और विकास लाना था।
-

Uttarakhand–Nepal Border Tragedy दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की खुशियां मातम में बदली, हादसे की वजह आई सामने
-

Amitabh Bachchan के बेटे अभिषेक बच्चन को महिला ने मारा जोरदार थप्पड़, सरेआम ऐसे किया बेइज्जत, क्या हुई बात?
-

4 एक्टर, 3 बिजनेसमैन सहित 12 लोगों से चला इस फेमस एक्ट्रेस का अफेयर, अब 55 की उम्र में हो गया ऐसा हाल
-

भाई ने फेमस एक्ट्रेस रही बहन के दामन पर लगाया ऐसा दाग, जिंदगी कर दी बर्बाद, मुंह छिपाकर रहना पड़ा और फिर
-

‘गोविंदा अपनी बेटी के साथ…’, क्यों Govinda की इज्जत उछाल रही हैं पत्नी सुनीता आहूजा? सामने आया ऐसा सच
-

Vadh 2 BO Collection Day 1: ‘वध 2’ की धीमी शुरुआत, ओपनिंग डे पर संजय मिश्रा की फिल्म ने की कितनी कमाई?
-

एकता कपूर ने पापा जितेंद्र को कहा ‘इच्छाधारी नाग, क्या हुई बात? लोग बोले- तुम तो ‘नागमाता’ हो
-

‘मुझे पैसे चाहिए’, पेट पालने के लिए दुबई में ये कौन सा काम करने लगीं Rimi Sen? देखकर लोगों के उड़े होश
-

जेल की सलाखों के पीछे पहुंचे राजपाल यादव, इस मामले में किया सरेंडर
-

क्यों टूटी थी पलाश मुच्छल-स्मृति मंदाना की शादी? क्या हुआ था 22 नवंबर 2025 को? सामने आई उस रात की पूरी सच्चाई
-

हिजाब पहनकर मुस्लिम मर्द संग ये क्या करने लगीं ‘वड़ा पाव गर्ल’? वीडियो वायरल, क्या चंद्रिका ने बदला धर्म?
-

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव मुसीबत में फंसीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, मोबाइल से जुड़ा कनेक्शन
-

शाहरुख खान की ‘किंग’ को डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए मिला भयंकर बड़ा ऑफर, रेस में शामिल हैं ये बड़े नाम
-

Mardaani 3 BO Collection Day 6: ‘मर्दानी 3’ की Steady रफ्तार, छठे दिन की इतनी कमाई, रानी का धुंआधार कमबैक
-

9600 Cr के ‘KING’ विजय माल्या की बहू बनने वाली थीं दीपिका पादुकोण, ‘प्यार, दौलत और दर्द’ का ऐसे हुआ अंत

