जय-वीरू को भी फेल कर देगी राजनीति ये जोड़ी! बीजेपी सांसद और कांग्रेस नेता की दोस्ती ने सबको चौंकाया

जय-वीरू को भी फेल कर देगी राजनीति ये जोड़ी! बीजेपी सांसद और कांग्रेस नेता की दोस्ती ने सबको चौंकाया
अक्सर तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप के लिए पहचानी जाने वाली संसद में इस बार एक अलग ही नजारा देखने को मिला. बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह संसद परिसर में हंसते-मुस्कराते और आपस में बातचीत करते नजर आए. दोनों नेताओं की यह दोस्ताना केमिस्ट्री देखकर कई लोग चौंक गए. संसद के भीतर भले ही दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ कड़ा रुख अपनाती हों, लेकिन बाहर माहौल पूरी तरह अलग दिखा. रविशंकर प्रसाद और दिग्विजय सिंह एक दूसरे का हाथ पकड़ कर कंधे पर हाथ रख हल्के-फुल्के अंदाज़ में मुस्कुरा कर बातचीत करते दिखे, मानो सियासी मतभेदों से दूर सिर्फ दो पुराने परिचित मिल रहे हों.

