Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ रेप की एफआईआर, शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप
Hindi News

गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ रेप की एफआईआर, शादी का झांसा देकर शोषण के आरोप

HawkNewsBy HawkNewsJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

गाजियाबाद में एक युवती ने क्रिकेटर यश दयाल पर शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीएम योगी से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

up ghaziabad fir on cricketer yash dayal accused of rape latest news update
गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ रेप की एफआईआर

गाजियाबाद: गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है, जिसमें एक युवती ने शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

गाजियाबाद की एक युवती ने आईपीएल चैंपियन आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर रेप का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि यश दयाल ने शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया। पीड़ित ने 21 जून को सीएम योगी से शिकायत की थी। गाजियाबाद पुलिस ने एक हफ्ते पहले युवती के बयान दर्ज किए।

गाजियाबाद के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया- पीड़ित की शिकायत पर क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत FIR दर्ज की गई है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता का जल्द मेडिकल कराया जाएगा।

पीड़ित लड़की ने कहा- मेरी 2019 में सोशल मीडिया पर यश दयाल से बात हुई। इसके बाद इंस्टाग्राम पर बात होने लगी, फिर उसने मुझसे शादी करने की बात कही। फिर कुछ दिन मेरे साथ रिलेशन बनाए। यश ने मेरे साथ शादी करने की बात कहकर बेंगलुरू में मुझे लंबे समय तक साथ रखा। दिल्ली और प्रयागराज भी लेकर गया। मेरे साथ संबंध बनाए। जब भी मैं शादी की बात कहती तो वह अपने करियर की बात कहकर कहता था कि पहले थोड़ा सेटल हो जाऊं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यश दयाल पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थे। कुछ समय पहले उनका व्यवहार बदल गया और वह अनदेखी करने लगे।
एक महीने पहले यश दयाल ने सोशल मीडिया अकाउंट और वॉट्सऐप से ब्लॉक कर दिया। पीड़िता का कहना है कि पिछले 5 सालों में वह जहां भी ट्रिप पर जाते थे, उसे साथ ले जाते थे और अपने परिवार के लोगों से भी मिलवाते थे।

पीड़ित युवती ने 21 जून को IGRS पर शिकायत की थी। इसके बाद उसने 25 जून को एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी, जिसमें उसने यश दयाल के साथ फोटो भी पोस्ट की थी।

पीड़ित ने इस पोस्ट में यूपी के CM आदित्यनाथ से मदद मांगी थी। उसने लिखा- यश दयाल के साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थी। यश मेरे अलावा कई और लड़कियों के साथ रिश्ते में भी थे।

महिला ने खुद को आर्थिक और सामाजिक रूप से असहाय बताया है। पीड़ित ने चैट, स्क्रीनशॉट और वीडियो कॉल्स के रिकॉर्ड जमा किए। 14 जून 2025 को युवती ने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया, लेकिन पुलिस स्टेशन में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने X पोस्ट पर ऑनलाइन शिकायत की जानकारी दी।

आलोक भदौरिया

लेखक के बारे मेंआलोक भदौरियाआलोक भदौरिया असिस्टेंट न्यूज़ एडिटर हैं। 2008 से टाइम्‍स ग्रुप के सदस्य रहे हैं। पहले नवभारत टाइम्‍स प्रिंट दिल्‍ली में अब एनबीटी ऑन लाइन के साथ लखनऊ में।… और पढ़ें