Last Updated:
Kolkata Mumbai Flight News: कोलकाता से मुंबई जाने वाली एक इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना के बाद उसे एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया. जिस यात्री ने बम का दावा किया था, उसे हिरासत में लिया गया है.
फाइल फोटो
नई दिल्ली: कोलकाता से मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टेक ऑफ से पहले एक यात्री ने बम होने की बात कह दी. यह घटना कोलकाता एयरपोर्ट की है, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फ्लाइट को रोक दिया. CISF ने संदिग्ध यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल फ्लाइट को कोलकाता एयरपोर्ट पर ही रखा गया है और बम स्क्वॉड को अलर्ट कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी में बम की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से सभी प्रोटोकॉल अपनाए जा रहे हैं.
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पीआरओ ने बताया, ‘एक यात्री इम्फाल से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहा था. कोलकाता में सुरक्षा जांच के दौरान यात्री ने पूछा, “क्या मेरे पास बम है?” यह सुनते ही सुरक्षा बलों ने उसकी जांच की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.’
एयर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द
भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति के चलते जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान के कई हिस्सों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. साथ ही यात्रियों के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी भी जारी की गई है. एयर इंडिया ने मंगलवार, 13 मई को जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. यह फैसला हाल के घटनाक्रमों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He…और पढ़ें
Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He… और पढ़ें

