Last Updated:
Masood Azhar 10 Family Members killed In Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य खाक हो गए हैं. इसमें उसकी बहन-बहनोई भी शामिल हैं.
ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं.
हाइलाइट्स
- भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में 10 आतंकवादी मारे.
- मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य खाक हुए.
- मसूद अजहर की बहन-बहनोई भी मारे गए.
Operation Sindoor Masood Azhar Family Mourns 10 Members killed: पहलगाम हमले के आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारतीय सेना की ओर से किए ऑपरेशन सिंदूर में दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर का पूरा परिवार तबाह हो गया है. उसके परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं. इसमें उसकी बहन बहनोई भी शामिल हैं. भारतीय सेना ने बीते रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ जगहों की 21 आतंकवादी ठिकानों पर बमों की बारिश की. इसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. सेना ने चुन-चुनकर आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाया.
इसमें आतंकवादियों के ट्रेनिंग कैंप, उनके घर और उनके हेडक्वाटर्स शामिल थे. मजूद अजहर वही आतंकवादी जिसे 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड के बाद यात्रियों को रिहा कराने के बदले छोड़ा गया था. यह आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का सरगना है. इसने 2019 में पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला करवाया था. उस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके अलावा इसने देश में कई अन्य आतंकवादी हमले करवाए हैं.

