Entertainment
oi-Samridhi Arora
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय और सलमान खान कभी बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। लेकिन, 2 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद कपल के रिश्ते का अंत बहुत ही बुरा हुआ। इसके बाद खबरें आईं कि ऐश्वर्या ने विवेक ओबेरॉय के साथ रिश्ता बना लिया, जिससे सलमान और उनके बीच और तनाव बढ़ गया।
हालांकि, मशहूर फिल्म पत्रकार और लेखक हनीफ जावेरी ने इन अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने ‘मेरी सहेली’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऐश्वर्या और विवेक के बीच कभी कोई रिश्ता नहीं था। उनके ब्रेकअप की खबरें भी फेक थीं।

सलमान-ऐश्वर्या का रिश्ता क्यों टूटा?
हनीफ जावेरी के मुताबिक, ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते थे और शादी भी करना चाहते थे। लेकिन, सलमान का नाम पहले कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका था, जैसे – सोमी अली और संगीता बिजलानी। इसी वजह से ऐश्वर्या के माता-पिता सलमान को लेकर सहज नहीं थे। उन्हें लगता था कि सलमान उनकी बेटी के साथ सिर्फ फ्लर्ट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘ऐश्वर्या राय आंटी हैं, उन्होंने मेरे पापा के साथ….’, फेमस एक्ट्रेस ने Aishwarya की उम्र को लेकर कही ऐसी बात
इसके अलावा, सलमान ऐश्वर्या से शादी करना चाहते थे, लेकिन ऐश्वर्या अपने करियर पर ध्यान देना चाहती थीं। दोनों के बीच पहले से ही तनाव था, लेकिन एक रात जब सलमान ऐश्वर्या के घर आकर हंगामा करने लगे, तो ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया।
क्या ऐश्वर्या और विवेक ओबेरॉय रिलेशनशिप में थे?
हनीफ जावेरी ने बताया कि जब ऐश्वर्या को फ्रैक्चर हुआ था, तब विवेक ओबेरॉय उनकी मदद कर रहे थे। वे उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी व्हीलचेयर संभालते, लेकिन उन्होंने इसे कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। विवेक ने यह दिखाने की कोशिश की कि ऐश्वर्या उनसे प्यार करती हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं था।
विवेक ने इसी बहाने सलमान के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इंटरव्यू दिए, लेकिन यह कदम उनके लिए भारी पड़ गया। हनीफ जावेरी ने कहा, किसी लड़की के बारे में ऐसा झूठा दावा करना गलत है। ऐश्वर्या और विवेक के बीच कभी कोई प्यार नहीं था, यह सिर्फ एक बनाई हुई कहानी थी। ये पूरी तरह से फेक था और इसमें कोई सच्चाई नहीं थी।
बता दें कि, सलमान और विवेक से रिश्ता खत्म करने के बाद अब ऐश्वर्या राय अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश हैं। उन्होंने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की। शादी के चार साल बाद एक्ट्रेस ने अफनी लाडली आराध्या बच्चन को जन्म दिया।
ये भी पढ़ें: जब तलाक पर Aishwarya Rai ने तोड़ी थी चुप्पी, वायरल हुआ पुराना इंटरव्यू, कहा-‘इस मुद्दे पर बहस…’
-

‘उसके जैसा इंसान मैंने नहीं…’ सलमान खान के बारे में महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण ने ये क्या कह दिया?
-

‘कैटरीना कैफ को शादी कर बच्चे पैदा करने चाहिए’, सलमान खान ने क्यों कही ऐसी बात? क्या हुई थी बात?
-

Sikandar Release Date: ‘सिकंदर’ की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर, इस दिन थिएटर्स में देखें सलमान खान की फिल्म
-

आमिर खान ने भाईजान की लव लाइफ का खोला राज, 59 साल में करेंगे शादी? बोले-“अब सलमान को भी…”
-

Sikandar Naache Song: ‘नाचे सिकंदर’ गाना रिलीज, सलमान खान-रश्मिका मंदाना की केमिस्ट्री ने मचाई तबाही
-

दिल्ली हार के बाद BJP की राह पर ‘आप’! केजरीवाल की पार्टी ने संसद में रखी इन संस्थानों के नाम बदलने की मांग
-

BJP New President: दिल्ली से नागपुर तक नए भाजपा अध्यक्ष की चर्चा, PM मोदी-संघ प्रमुख लगाएंगे मुहर?ये 5 नाम आगे
-

वृषभ राशिफल आज: अपने अंतर्मन पर भरोसा रखें, होंगे सफल
-

VIDEO: 650 लड़कियों से संबंध बनाने वाले खिलाड़ी पर आया युवराज सिंह को गुस्सा, बीच मैदान पर हुई जोरदार झड़प
-

‘घर की बात घर में रहती तो अच्छा था, इनका असली चेहरा’, पत्नी के साथ राजा भैया के रिश्ते पर करीबी का बड़ा खुलासा
-

मकर राशिफल आज: आत्मनिरीक्षण करें और खुद का ख्याल रखें
-

‘आप भी वास्तव में नहीं जानते कि वह कौन हैं’, संन्यास पर बोले कोहली तो अनुष्का ने लिखी लंबी चौड़ी पोस्ट

