Business
oi-Rahul Goyal
Haldiram: भुजिया खाने का मन होता है तो सबसे पहला नाम जुबां पर हल्दीराम (Haldiram) का ही आता है। इस दिग्गज कंपनी हल्दीराम की हिस्सेदारी खरीदने के लिए कई कंपनियां होड़ में थीं। लेकिन, सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक (TemaseK) ने बाजी मार ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेमासेक ने हल्दीराम के स्नैक्स बिजनस में लगभग 10% हिस्सेदारी 1 अरब डॉलर में खरीद ली है। कई महीनों की बातचीत के बाद यह समझौता हुआ है। इस सौदे से हल्दीराम (Haldiram) की कुल कीमत लगभग 10 अरब डॉलर आंकी गई है।

टेमासेक हल्दीराम को भारत के उपभोक्ता क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने वाली ‘मूल्यवान संपत्ति’ के रूप में देखता है। हालांकि, इससे पहले, प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ने हल्दीराम में निवेश करने से मना कर दिया था, क्योंकि उन्हें कंपनी के मूल्यांकन को लेकर चिंता थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाबत हल्दीराम के सीईओ की तरफ से कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। हालांकि, टेमासेक ने बेन कैपिटल के साथ मिलकर हल्दीराम में हिस्सा खरीदने के लिए बोली लगाई थी। लेकिन बाद में बेन कैपिटल ने इससे किनारा कर लिया था। इसके बाद टेमासेक ने अकेले ही हल्दीराम की 10% हिस्सेदारी खरीद ली।
1937 में स्थापित हुई थी हल्दीराम
राजस्थान के बीकानेर में 1937 में स्थापित हल्दीराम भारत के स्नैक्स बाज़ार में एक प्रमुख नाम है। यूरोमॉनीटर इंटरनेशनल के अनुसार, भारत के 6.2 बिलियन डॉलर के स्नैक्स बाज़ार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 13% है। इसका सबसे लोकप्रिय उत्पाद “भुजिया” है,जो छोटी दुकानों पर सिर्फ़ 10 रुपये में उपलब्ध है।
टेमासेक ने कहां-कहां किया है निवेश
टेमासेक ने पहले मणिपाल हॉस्पिटल्स और देवयानी इंटरनेशनल जैसी भारतीय कंपनियों में निवेश किया है, जो केएफसी और पिज्जा हट का संचालन करती हैं। हल्दीराम में हिस्सेदारी हासिल करके, टेमासेक अब भारत के पैकेज्ड स्नैक्स उद्योग के विकास पर दांव लगा रहा है।
-

Holi Rajasthan: दौसा में रंग लगाने से मना करने पर छात्र हंसराम को पीट-पीटकर मार डाला, पिटाई का VIDEO वायरल
-

Bhupendra Singh: होली पर कांग्रेस नेता की पीट-पीटकर हत्या, 3 बहनों के इकलौते भाई थे भूपेंद्र सिंह राजपूत
-

Bengal BJP: 12 MLA निकल गए, सुवेंदु के घर में भी लग गई सेंध, बंगाल में किन 5 वजहों से मुश्किल में भाजपा?
-

Holi 2025: भारत के इन अलग-अलग हिस्सों में क्यों नहीं मनाया जाता फागोत्सव?
-

Kharu Mela Sikar Rajasthan: खाटूश्यामजी के लक्खी फाल्गुन मेले में टेम्पो में लगी आग, 25 सवारियों को लेकर आया
-

Rajasthan Holi: होली पर कैसा रहेगा राजस्थान के मौसम का मिजाज, तेज धूप होगी या बारिश?
-

राजस्थान उच्च न्यायालय का फैसला: 27 सप्ताह की गर्भवती नाबालिग के गर्भपात की अनुमति
-

राजस्थान राज्यपाल की सलाह-‘रेप करने वाले को नपुंसक बना दो, शिवाजी महाराज ने भी तुड़वा दिए थे हाथ-पांव’
-

आंसुओं से धुल गए दुल्हन के मेहंदी रचे हाथ, शादी के 4 दिन बाद दूल्हे की मौत
-

Gold Silver Rate Today: भारत के 8 शहरों में 10 ग्राम सोने का क्या भाव? चांदी लुढ़की? होली से पहले गिरे दाम?
-

CM Siddaramaiah: अगले पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे: सिद्धारमैया
-

’26 महीनों तक षड्यंत्र रचे, झूठे आरोप लगाए लेकिन साजिशकर्ता सफल नहीं हो पाए’, बृजभूषण शरण सिंह का तंज
-

Holi 2025: काशी के तट पर जमकर रंग बरसे, नागा साधुओं ने खेली भस्म की होली
-

RJ Mahvash Vs Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल के दिल पर किसका राज? महविश और धनश्री में कौन कितनी पैसे वालीं?
-

दिल्ली फिर बना सबसे प्रदूषित राजधानी, विश्व के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के, देखें लिस्ट

