Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, April 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अब अमेरिका से फाइटर जेट खरीदेगा भारत; क्या राफेल से बेहतर है F-15EX, क्यों F-35 पर नहीं बन रही बात?
Hindi News

अब अमेरिका से फाइटर जेट खरीदेगा भारत; क्या राफेल से बेहतर है F-15EX, क्यों F-35 पर नहीं बन रही बात?

HawkNewsBy HawkNewsApril 21, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

F15ex fighter jets Vs Rafale: इंडियन एयरफोर्स के चीफ एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने इसी माह अमेरिका की अपनी सप्ताहभर की यात्रा के दौरान नेवाडा के नेलिस एयर फोर्स बेस में बोइंग F-15EX ईगल II फाइटर जेट में उड़ान भरी. यह दौरा औपचारिक रूप से इंडियन एयरफोर्स और अमेरिकी एयरफोर्स के बीच अंतर-संचालन, संयुक्त प्रशिक्षण और इंडो-पैसिफिक में साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा के लिए था. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी F-15EX फाइटर जेट में एयरफोर्स चीफ का बैठना कई संकेत देता है. खासकर तब जब फाइटर जेट्स की कमी झेल रहा भारत 114 राफेल जेट्स की खरीद कर रहा है.

रिपोर्ट के मुताबिक एयरफोर्स चीफ की यह यात्रा MQ-9B स्काईगार्डियन ड्रोन्स की निगरानी और डेटा शेयरिंग की मॉडलिटी तय करने से भी जुड़ी थी, जिसका सौदा पहले ही अमेरिका के साथ हो चुका है. एयरफोर्स चीफ की F-15EX उड़ान ने भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को नई गति दी, लेकिन सवाल उठता है कि क्या भारत अमेरिकी फाइटर जेट्स की ओर रुख करेगा, जबकि फ्रांसीसी राफेल को लेकर डील अंतिम चरण में पहुंच गई है.

क्या भारत खरीदेगा F-15EX फाइटर जेट

भारत ने 2020 में F-15EX फाइटर जेट में दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बोइंग को विदेशी बिक्री लाइसेंस 2021 में मिला. एयरफोर्स ने F-15EX को कभी फील्ड इवैल्यूएशन के लिए आमंत्रित नहीं किया, जिससे इसकी गंभीरता पर सवाल उठे. दूसरी ओर एयरफोर्स ने 36 राफेल के 2018 सौदे के बाद रखरखाव और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश किया है. अक्टूबर 2025 में IAF चीफ ने कहा था कि राफेल उनके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है, बशर्ते फ्रांस टेक्नोलॉडी ट्रांसफर और मेक इन इंडिया पर तैयार हो.

राफेल बनाम F-15EX

F-15EX एक बेहद पावरफुल जेट है. इसकी स्पीड (मैक 2.5) और पेलोड (29,500 पाउंड तक) शानदार है. यह मिसाइल ट्रक की तरह काम करता है. यह 12 से अधिर एयर-टू-एयर मिसाइलें एक साथ ले जा सकता है. हाई अल्टीट्यूड पर बेहतर प्रदर्शन करता है और अमेरिकी एयरफोर्स में एयर सुपीरियॉरिटी तथा डीप स्ट्राइक के लिए इस्तेमाल होता है. इसका रडार AN/APG-82 AESA बेहद पावरफुल है. इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट इसको दुश्मन के हमलों से बचाता है. लेकिन, समस्या की इसकी साइज है. यह एक बहुत बड़ा विमान है. इसकी राडार के दायरे में आने की क्षमता यानी RCS अधिक है.

राफेल-F4 कॉम्पैक्ट, एजाइल और ओम्नीरोल है. इसका सुपरक्रूज, बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, कम सिग्नेचर और विश्व स्तरीय स्पेक्ट्रा इलेक्ट्रॉनिक वारसूट इसे जंग के मैदान में एक अजेय जेट बनाता है. यह मिटियोर मिसाइल के साथ कई अन्य बीवीआर मिसाइलों से लैस है. इसमें 14 हार्डपॉइंट्स हैं जहां विविध हथियार लगाए जा सकते हैं. इंडियन एयर फोर्स में यह पहले से मौजूदा है. इसको भारतीय हथियारों को सपोर्ट करने वाला बनाया गया है. इसका ऑपरेटिंग कॉस्ट काफी कम है. संक्षेप में, F-15EX पेलोड और स्पीड में आगे है, जबकि राफेल एजिलिटी, सेंसर फ्यूजन, ईवी और मल्टी-मिशन फ्लेक्सिबिलिटी में बेहतर. एयरफोर्स के लिए राफेल का मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर अतिरिक्त खरीद को आसान बनाता है.

भारत ने अब तक अमेरिका से कोई फाइटर जेट क्यों नहीं खरीदा?

शीत युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को F-16 जैसी एयरक्राफ्ट की सप्लाई की गई थी. इससे भारत ने रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखने के लिए रूसी और फ्रांसीसी प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा किया. 1998 के परमाणु परीक्षणों के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों ने भी विश्वास को प्रभावित किया. अमेरिकी हथियारों में स्पेयर पार्ट्स और मेंटेनेंस पर निर्भरता का खतरा हमेशा रहा है. पाकिस्तान के अनुभव से भारत सबक ले चुका है. हालांकि हाल के वर्षों में P-8I, C-17, अपाचे और MQ-9B ड्रोन जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सहयोग बढ़ा है, लेकिन फाइटर जेट्स में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, मेक इन इंडिया और पूर्ण ऑपरेशनल कंट्रोल की मांग अमेरिकी नीतियों से टकराती रही.

F-35 क्यों नहीं खरीदना चाहता भारत?

दुनिया के सबसे एडवांस फिफ्थ जेन जेट एफ-35 को भारत मुख्य रूप से कीमत और मेंटेनेंस की वजह से नहीं खरीद रहा. F-35 की यूनिट कॉस्ट लगभग 80-120 मिलियन डालर है, लेकिन लाइफसाइकल कॉस्ट बहुत ऊंची है. प्रति फ्लाइट ऑवर लगभग 36,000 डॉलर खर्च आता है. यहां तक कि छोटे फ्लीट (36 विमान) के लिए भी कुल खर्च 30 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है. भारत इतना पैसा खर्च नहीं करना चाहता. इससे देसी फाइटर जेट प्रोजेक्ट तेजस और एम्का पर असर पड़ सकता है. F-35 एक स्टेल्थ जेट है, लेकिन भारत के रूसी सिस्टम्स से इसे कनेक्ट करना मुश्किल है. इसलिए भारत F-15EX या F-21 जैसे 4.5-जनरेशन विकल्पों पर फोकस कर रहा है, जबकि अपना पांचवीं पीढ़ी का AMCA विकसित कर रहा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी में गिरावट जारी, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट | Mumbai Gold Silver Rate Today 21 April: MCX Gold Silver Prices, Check Aaj Ka Sona Chandi Bhav news in Hindi
Next Article कौन हैं Apple के नए बॉस John Ternus? जिन्हें Tim Cook ने सौंपी अपनी गद्दी! सामने है सबसे बड़ी चुनौती | who is john ternus apple new ceo replacing tim cook succession details
HawkNews
  • Website

Related Posts

55°C के तपते रेगिस्तान में सेना ने लौटाया पानी

April 22, 2026

OI Explained: 8 प्वॉइंट में समझें, पाकिस्तान क्यों करा रहा पीस-टॉक? लड़ते रहे US-Iran तो होगा भयंकर नुकसान | OI Explained Why-pakistan-interested-us-iran-peace-deal-amid-war-analysis-world news hindi

April 22, 2026

चित्रकूट में वन विभाग नहीं, बंदरो से निपटने की जिम्मेदारी नगर व ग्राम पंचायत को, इनको करना होगा फोन

April 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,339)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

55°C के तपते रेगिस्तान में सेना ने लौटाया पानी

April 22, 2026

OI Explained: 8 प्वॉइंट में समझें, पाकिस्तान क्यों करा रहा पीस-टॉक? लड़ते रहे US-Iran तो होगा भयंकर नुकसान | OI Explained Why-pakistan-interested-us-iran-peace-deal-amid-war-analysis-world news hindi

April 22, 2026

चित्रकूट में वन विभाग नहीं, बंदरो से निपटने की जिम्मेदारी नगर व ग्राम पंचायत को, इनको करना होगा फोन

April 22, 2026

12 Medals, जीतकर भी Nan बेचता Bodybuilder | Bodybuilder Raj | Delhi Bodybuilder

April 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

55°C के तपते रेगिस्तान में सेना ने लौटाया पानी

April 22, 2026

OI Explained: 8 प्वॉइंट में समझें, पाकिस्तान क्यों करा रहा पीस-टॉक? लड़ते रहे US-Iran तो होगा भयंकर नुकसान | OI Explained Why-pakistan-interested-us-iran-peace-deal-amid-war-analysis-world news hindi

April 22, 2026

चित्रकूट में वन विभाग नहीं, बंदरो से निपटने की जिम्मेदारी नगर व ग्राम पंचायत को, इनको करना होगा फोन

April 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.