Last Updated:
Ajmer Famous Street: अजमेर की यह अनोखी गली अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है. यहां स्थित कई प्राचीन मंदिरों में सुबह और शाम नियमित रूप से आरती होती है, जिसकी घंटियों की मधुर ध्वनि पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर देती है. स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटक भी इस आध्यात्मिक माहौल का अनुभव करने यहां पहुंचते हैं. गली की पारंपरिक वास्तुकला, धार्मिक महत्व और शांत वातावरण इसे अजमेर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल करते हैं. अगर आप आध्यात्मिक शांति, संस्कृति और विरासत का अनोखा संगम देखना चाहते हैं, तो यह स्थान आपकी यात्रा सूची में जरूर होना चाहिए.
अजमेर. राजस्थान का अजमेर शहर अपनी धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है. यहां की प्राचीन बस्तियां, संकरी गलियां और पुराने मंदिर आज भी सदियों पुरानी आस्था की जीवंत मिसाल हैं. इन्हीं ऐतिहासिक स्थलों में विशेष पहचान रखती है. अजमेर के गंज क्षेत्र की प्रभु जी की गली। यह गली केवल एक रास्ता ही नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं का ऐसा केंद्र है, जहां हर कदम पर मंदिरों की मौजूदगी लोगों को आध्यात्मिक अनुभूति कराती है.
सुबह और शाम आरती की गूंज, मंदिरों की घंटियों की मधुर ध्वनि, धूप-दीप की सुगंध और श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही इस पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से भर देती है. स्थानीय निवासी मोहनलाल बताते हैं कि इस गली में कई प्राचीन मंदिर मौजूद है. जिसमें सबसे पुराना मंदिर है. पंचमुखी हनुमान जी का जो कि 150 वर्ष पुराना है। इस मंदिर का निर्माण प्रभु जी नामक एक श्रद्धालु ने करवाया था.
धार्मिक परिसर के रूप में विकसित हो गई गली
उन्होंने आगे बताया कि मंदिर बनने के बाद आसपास धार्मिक गतिविधियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यहां अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों का भी निर्माण होने लगा. समय के साथ यह गली एक छोटे धार्मिक परिसर के रूप में विकसित हो गई और लोगों ने इसे प्रेमपूर्वक प्रभु जी की गली कहना शुरू कर दिया. यही नाम आज भी स्थानीय लोगों की जुबान पर है और इसी नाम से यह क्षेत्र प्रसिद्ध है.
धार्मिक पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती
आज इस गली में पंचमुखी हनुमान जी मंदिर के अलावा चामुंडा माता ,भगवान शिव सहित कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं. विशेष अवसरों, धार्मिक पर्वों और हनुमान जयंती, शिवरात्रि तथा सावन जैसे पावन महीनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है. आसपास के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

