Last Updated:
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से झारखंड जाने को लेकर सीधा जवाब मांगा है. राजभर ने PDA की राजनीति का भी जिक्र किया. साथ ही राहुल गांधी और विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए. अब देखना है कि अखिलेश इस हमले का जवाब देते हैं या नहीं.
ओपी राजभर के अखिलेश पर जुबानी हमले के क्या मायने?
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूछा कि क्या अखिलेश यादव झारखंड के छात्रों से मिलने जाएंगे? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि अखिलेश झारखंड जाएंगे या नहीं. राजभर ने जवाब सिर्फ हां या ना में देने की बात कही.

