आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मणिपुर के इंफाल में हिंदू धर्म पर खुलकर बात की और कहा कि अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि समय-समय पर हिंदू समाज ही धर्म को जीकर दुनिया को दिशा देगा. भागवत ने हिंदुत्व के विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी हिंदुओं को खत्म नहीं कर सकता. उन्होंने जोर देकर कहा कि हर देश पर अलग-अलग परिस्थितियां आईं, लेकिन भारत वैसा ही बना रहा. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज का एक मजबूत नेटवर्क है, जिसके चलते हिंदू समाज हमेशा रहेगा. हिंदू समाज का यह कर्तव्य है कि वह धर्म को जीकर दुनिया को दिशा देता रहे.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


