Last Updated:
Bhiwani Sadhu Murder: हरियाणा के भिवानी के साधू योगी चंबानाथ का अपहरण कर हत्या की गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साधू का शव मर्डर के बाद नहर में फैंक दिया गया था.
हरियाणा के भिवानी में साधू की हत्या.झज्जर. हरियाणा के पिछले दिनों भिवानी जिले के गांव नांगल के एक डेरे से लापता हुए साधु का शव यहां झज्जर जिले के कस्बा बेरी के क्षेत्र से होकर गुजर रही बाकरा हैड़ में फंसा हुआ मिला है. कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अपनी उपस्थिति में साधु के शव को नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया. मृतक साधु की पहचान 40 वर्षीय योगी चंबानाथ जिला भिवानी के तौर पर हुई है.
उन्होंने उसके हाथ-पांव बांधकर उसकी गला घोट कर हत्या की थी और बाद में उसकी बॉडी को रोहतक से गुजर रही जेएलएन नहर में बोहर गांव के पुल से धक्का दे दिया था. बाद में आरोपियों की निशानदेही पर ही पुलिस ने मृतक साधु योगी चंबानाथ के कपड़े बरामद किए और लोगों में एनडीआरएफ की मदद से जेएलएन से साधु के शव को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन यहां बाकरा हैड़ के कर्मचारी की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने बाकरा हैड़ से मृतक साधु के शव को बरामद किया और शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए उसके शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया.
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद जहां शव को उसके वारिसान के हवाले कर दिया. वहीं इस मामले में हत्या का अभियोग भी अंकित कर लिया. जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि मामले में जो तथ्य सामने आए है, उसके अनुसार आरोपियों में से उनके एक साथी की नजर मृतक साधु के डेरे पर थी और वह डेरे पर साधु बनकर कब्जा करना चाहता था. इसी के चलते ही आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से साधु योगी चंबानाथ की हत्या की डाली. मामले की जांच की जा रही है और मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

