Last Updated:
यमुनानगर बस स्टैंड पर महिला पुलिस कर्मचारी ने परिचालक को थप्पड़ मारा, रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम किया, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी हुई, यात्री परेशान रहे.
HR_3009_YAMUNANAGAR_HUNGAMA @BUS STAND_PARVEJ KHANयमुनानगर.हरियाणा के यमुनानगर के बस स्टैंड पर बुधवार को मामूली कहासुनी को लेकर एक महिला पुलिस कर्मचारियों ने बस के परिचालक के थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद बस स्टैंड पर जमकर हंगाम हुआ. बाद में रोडवेज कर्मचारी भड़क गए औप बस स्टैंड पर चक्का जाम जैसे हालात कर दिए.बसों को बीच रास्ते में खड़ा कर रोडवेज कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की.
इसके बाद जब रोडवेज कर्मचारियों ने हंगामा किया तो मौके पर पहुंचे थाना शहर प्रभारी ने भी रोडवेज बस के परिचालक से अभद्रता करते हुए उसे थाने ले जाने की बात कही. रोडवेज कर्मचारियों ने 3 घंटे तक बीच रास्ते में ही बसों को खड़ा कर दिया और बस स्टैंड पहुंचकर चालक परिचालकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कई बार इन लोगों की आपस में समझौते को लेकर बातचीत हुई, लेकिन बात किसी किनारे तक नहीं पहुंची थी.
3 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ और ऐसे में बस स्टैंड पर सवारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बस में बैठी सवारियां भी इस बात से सहमत थी कि इस पूरे मामले में महिला पुलिस कर्मचारियों ने ही परिचालक पर हाथ उठाया था और उसी के बाद यह हंगामा हुआ है हालांकि रोडवेज जीएम स्वयं इस मामले में हस्तक्षेप कर मामला निपटाना में लगे हुए हैं.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

