Last Updated:
RK singh News: आरके सिंह ने दिवाली पर एक वीडियो जारी कर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, अनंत सिंह, वीणा देवी, विभा देवी, ओसामा समेत कई नेताओं को निशाने पर लिया है. क्या बिहार चुनाव से पहले बड़ा खेला होने वाला है?
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार चुनाव में फोड़ दिया बड़ा बमपटना. बिहार चुनाव के बीच में दिवाली के दिन बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने एक वीडियो जारी कर बड़का बम फोड़ दिया है. आरके सिंह ने एक वीडियो जारी कर बिहार के लोगों को दिवाली की शुभकामना देते हुए चुनाव में अपराधी पृष्ठभूमि और दागी उम्मीदवारों को हराने की अपील की है. खास बात यह है कि इस लिस्ट में बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी का भी नाम है. इसके सात ही आरके सिंह ने मोकामा से एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह, मोकामा के ही आरजेडी प्रत्याशी और सुरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी, नवादा से एनडीए के बाहुबली और दागी राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी, सिवान के रघुनाथपुर से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे है शाहबुद्दीन के बेटे ओसामा, जगदीशपुर से जेडीयू उम्मीदवार भगवान सिंह कुशवाहा, संदेश से जेडीयू उम्मीदवार राधाचरण साह और संदेश से ही आरजेडी उम्मीदवार और अरुण यादव के बेटे दीपू राणावत को निशाने पर लिया है. आरके सिंह का यह वीडियो क्या बिहार चुनाव में एनडीए का खेल बिगाड़ेगा?
चौंकाने वाली बात यह है कि आरके सिंह ने जिन नामों को ‘हिट लिस्ट’ में शामिल किया है, उनमें न सिर्फ विपक्षी यानी महागठबंधन के बल्कि उनकी अपनी पार्टी बीजेपी और एनडीए गठबंधन सहयोगियों यहां तक कि बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम भी शामिल है. आरके सिंह ने सीधे डिप्टी सीएम पर निशाना साधा. उन्होंने हत्या के आरोपों और उम्र प्रमाण-पत्र में फर्जीवाड़े का जिक्र को लेकर बयान दे चुके हैं. सिंह ने कहा है कि इन पर एक पार्टी ने खुलेआम आरोप लगाए, लेकिन जवाब आज तक नहीं आया. ऐसे नेताओं को वोट देकर बिहार को क्या मिलेगा?’
भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री RK सिंह ने अपने दिवाली संदेश में जनता से अपराधी पृष्ठभूमि के उम्मीदवारों को चुनाव में हराने की अपील की है !
उन्होंने निम्नलिखित उम्मीदवारों के नाम लेते हुए उन्हें वोट ना देने की अपील की –
▪️अनंत सिंह – मोकामा – JDU
▪️वीणा देवी (सूरजभान सिंह की… pic.twitter.com/X6B1jjXE4z

