Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 12
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?
Hindi News

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?

HawkNewsBy HawkNewsNovember 12, 2026No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

8 साल बाद इंदौर से छिना ताज, नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी कहां?

Agency:एजेंसियां

Last Updated:November 12, 2026, 07:59 IST

देश के सबसे स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में इस बार बड़ा बदलाव हुआ है. लगातार आठ साल तक नंबर वन रहने वाले इंदौर की बादशाहत चली गई और नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया. सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार दिए. इंदौर को इस बार मेंटर सिटी की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला. वहीं वाराणसी का नाम नदी किनारे बसे स्वच्छ शहरों की सूची में आया है. इस कैटेगरी में रीवा पहले और बिलासपुर दूसरे नंबर पर रहे. जानिए बाकी शहरों की रैंकिंग.

ख़बरें फटाफट

8 साल बाद इंदौर से छिना ताज, नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी कहां?Zoom

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई ने इंदौर को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया. (फाइल फोटो)

देश के सबसे साफ शहरों की रेस में इस बार बड़ा उलटफेर हो गया है. लगातार आठ साल तक नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमाने वाले इंदौर की बादशाहत खत्म हो गई है. केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई ने बाजी मार ली है. सूरत दूसरे और आंध्र प्रदेश का विजयवाड़ा तीसरे नंबर पर रहा. यानी इस बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा मध्य प्रदेश के इंदौर के बजाय महाराष्ट्र के नवी मुंबई के नाम हो गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए. इंदौर को इस बार अलग श्रेणी में रखा गया. ऐसे में सवाल है कि आखिर इंदौर को कौन सी जगह मिली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी का नाम किस कैटेगरी में आया?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में सिर्फ शहरों की सामान्य रैंकिंग नहीं हुई. केंद्र सरकार ने शहरों की आबादी और उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग श्रेणियां भी बनाई थीं. इसी वजह से नदी किनारे बसे शहरों और समुद्र तटीय इलाकों के लिए अलग पुरस्कार रखे गए. पहाड़ी शहरों का मूल्यांकन भी अलग तरीके से किया गया. मध्य प्रदेश ने इस सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल नौ राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए. वहीं इंदौर को मेंटर सिटी की श्रेणी में जगह मिली. वाराणसी ने भी नदी किनारे बसे शहरों की श्रेणी में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. आइए जानते हैं इस बार किस शहर को कौन सा खिताब मिला और कहां किसने बाजी मारी.

नवी मुंबई ने छीना इंदौर से नंबर वन का ताज

स्वच्छ सर्वेक्षण के 10वें संस्करण में नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर बना है. इस श्रेणी में गुजरात के सूरत को दूसरा और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा को तीसरा स्थान मिला. पिछले सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग में इंदौर पहले नंबर पर था. सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा था. इस बार नवी मुंबई ने लंबी छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया. इंदौर को इस बार सामान्य शहरों की शीर्ष रैंकिंग से अलग रखा गया. लगातार आठ साल तक सबसे स्वच्छ शहर रहने के बाद अब उसे मेंटर सिटी की श्रेणी में शामिल किया गया है.

मेंटर सिटी की श्रेणी में अहमदाबाद पहले नंबर पर

इस बार स्वच्छ शहर जोड़ी पहल भी चर्चा में रही. इसके तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को मेंटर बनाया गया. उन्हें दूसरे शहरों को स्वच्छता के मामले में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई. इस श्रेणी में अहमदाबाद पहले नंबर पर रहा. इंदौर को दूसरा और तिरुपति को तीसरा स्थान मिला. इनके साथ क्रमशः साणंद, देपालपुर और कुप्पम को मेंटी सिटी बनाया गया. यानी इंदौर को इस बार खुद सबसे आगे रहने के बजाय दूसरे शहर को बेहतर बनाने वाली भूमिका में रखा गया.

नदी किनारे बसे शहरों में रीवा पहले और वाराणसी तीसरे नंबर पर

नदी किनारे बसे शहरों के लिए भी अलग श्रेणी बनाई गई थी. इसमें मध्य प्रदेश के रीवा ने पहला स्थान हासिल किया. छत्तीसगढ़ का बिलासपुर दूसरे नंबर पर रहा. उत्तर प्रदेश के वाराणसी को तीसरा स्थान मिला. इस कैटेगरी में नदी किनारे के शहरी इलाकों की साफ-सफाई और प्रबंधन को ध्यान में रखकर मूल्यांकन किया गया. इस तरह वाराणसी देश का सबसे स्वच्छ शहर तो नहीं बना लेकिन रिवरफ्रंट शहरों की सूची में उसने तीसरी जगह हासिल की है.

समुद्र तटीय और पहाड़ी शहरों में किसने मारी बाजी?

स्वच्छ तटीय शहरों की श्रेणी में ओडिशा के पुरी ने पहला स्थान हासिल किया. केरल का अलाप्पुझा दूसरे और महाराष्ट्र का रत्नागिरी तीसरे नंबर पर रहा. वहीं हिमालयी शहरों की श्रेणी में उत्तराखंड के रुद्रपुर को पहला स्थान मिला. जम्मू दूसरे नंबर पर रहा. इन अलग-अलग श्रेणियों के जरिए उन शहरों को भी पहचान मिली जहां सफाई की चुनौतियां सामान्य शहरी इलाकों से अलग हैं.

बड़ी आबादी वाले शहरों में विशाखापत्तनम अव्वल

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ग्रेटर विशाखापत्तनम ने पहला स्थान हासिल किया. जबलपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे नंबर पर रहा. वहीं 50 हजार से तीन लाख की आबादी वाले शहरों में मध्य प्रदेश के देवास को पहला स्थान मिला. नई दिल्ली नगर परिषद दूसरे और सागर तीसरे नंबर पर रहा. 20 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र के वीटा ने बाजी मारी. केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि सर्वेक्षण की पूरी स्कोर लिस्ट जल्द जारी की जाएगी.

मध्य प्रदेश का शानदार प्रदर्शन

इस बार मध्य प्रदेश के शहरों ने स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन किया. राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर कुल नौ पुरस्कार मिले. रीवा ने नदी किनारे बसे शहरों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया. देवास ने आबादी के आधार पर बनाई गई श्रेणी में बाजी मारी. इंदौर को मेंटर सिटी के रूप में सम्मान मिला. कुल मिलाकर इस बार सर्वेक्षण में इंदौर का लगातार चला आ रहा दबदबा जरूर टूटा है लेकिन शहर को नई भूमिका में सम्मान मिला है. नवी मुंबई ने देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब अपने नाम कर लिया है. वहीं वाराणसी ने रिवरफ्रंट श्रेणी में तीसरे स्थान के साथ अपनी जगह बनाई है.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18

और पढ़ें

First Published :

November 12, 2026, 07:35 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका ‘चंकी पांडे’ गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन | chunky panday donkey sold 72000 at chitrakoot mela leaving amitabh bachchan shah rukh khan behind
Next Article Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report
HawkNews
  • Website

Related Posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. दोनों SPO डच्चन-मरवाह इलाके से ल

November 12, 2026

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report

November 12, 2026

चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका ‘चंकी पांडे’ गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन | chunky panday donkey sold 72000 at chitrakoot mela leaving amitabh bachchan shah rukh khan behind

November 12, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,105)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. दोनों SPO डच्चन-मरवाह इलाके से ल

November 12, 2026

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?

November 12, 2026

चित्रकूट के मेले में 72,000 में बिका ‘चंकी पांडे’ गधा, अमिताभ-शाहरुख को छोड़ा पीछे, एक्टर का मजेदार रिएक्शन | chunky panday donkey sold 72000 at chitrakoot mela leaving amitabh bachchan shah rukh khan behind

November 12, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. दोनों SPO डच्चन-मरवाह इलाके से ल

November 12, 2026

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी? | Nvidia CEO jensen huang affairs China Spy allegations board removal report

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: इंदौर की गई बादशाहत, नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, वाराणसी का किसमें नाम?

November 12, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.