Last Updated:
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अप्रत्याशित घटनाक्रम देखने को मिला. एक वकील जजों को आदेश देने लगा. भरे कोर्टरूम में फाइल उछाली और CJI के खिलाफ अपशब्द कहे. सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाला, दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है.
सुप्रीम कोर्ट में बवाल काटने वाला वकील.
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब एक वकील ने कोर्ट रूम में सारी मर्यादाएं लांघ दीं. वकील ने न सिर्फ जजों को आदेश देने की गुस्ताखी की, बल्कि गुस्से में केस की फाइल हवा में उछाल दी और चीफ जस्टिस (CJI) का नाम लेकर अपशब्द कहे. घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया और दिल्ली पुलिस उसे पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई.
About the Author
ज्ञानेंद्र मिश्रDeputy News Editor
<strong>Gyanendra Kumar Mishra</strong> is a senior journalist with nearly <strong>20 years of experience</strong> in the media industry. He is currently associated with <strong>News18 Hindi </strong>(hindi.new…और पढ़ें

