Entertainment
oi-Purnima Acharya
Rati Agnihotri: 70 से 90 के दशक के बीच हिंदी सिनेमा में अपनी खूबसूरती और अभिनय से छा जाने वाली एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री को दर्शक आज भी याद करते हैं। उनकी मुस्कान, स्क्रीन प्रेजेंस और नैचुरल एक्टिंग ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था लेकिन जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ सफलता की मिसाल थी, वहीं उनकी निजी जिंदगी संघर्ष और दर्द से भरी रही।
10 साल की उम्र से शुरू की थी मॉडलिंग
रति अग्निहोत्री ने बेहद कम उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था। वह मात्र 10 साल की थीं जब उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी। 16 साल की उम्र में मशहूर तमिल निर्देशक भारतीराजा ने उन्हें फिल्म पुथिया वारपुगल का ऑफर दिया था। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद रति अग्निहोत्री ने तमिल सिनेमा में कदम रखा और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

रातोंरात हिंदी सिनेमा की नई सनसनी बनी थीं रति अग्निहोत्री
दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने के बाद रति अग्निहोत्री ने साल 1981 में कमल हासन के साथ फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और रति अग्निहोत्री रातों-रात हिंदी सिनेमा की नई सनसनी बन गई थीं।
अनिल विरवानी से हुई थी रति अग्निहोत्री की शादी
करियर के शिखर पर पहुंच चुकी रति अग्निहोत्री की मुलाकात एक इवेंट के दौरान मुंबई के बिजनेसमैन और आर्किटेक्ट अनिल विरवानी से हुई थी। परिवार की असहमति के बावजूद दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 1985 में शादी कर ली थी। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी।
एक्ट्रेस को खूब मारते-पीटते थे पति
रति अग्निहोत्री को शादी के शुरुआती साल में ही एहसास हो गया था कि उनकी जिंदगी आसान नहीं रहने वाली है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुई थीं। उनके पति उन्हें खूब मारते-पीटते थे। हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्हें खुद को बचाने के लिए घर में इधर-उधर भागना पड़ता था।
पति ने रति अग्निहोत्री कि जिंदगी को नर्क बना दिया था
-शादी के कुछ समय बाद ही रति अग्निहोत्री की पर्सनल लाइफ में काफी बदलाव आने लगे थे। 25 साल की एक्ट्रेस को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था जिसे उन्होंने शादी कर के अपना हमसफर बनाया है वो उनकी जिंदगी को नर्क बना देगा। शादी के पहले साल ही एक्ट्रेस रति को अनिल की सच्चाई पता चल गई थी।
-साल 1986 में बेटे के जन्म के बाद भी रति अग्निहोत्री और उनके पति के रिश्ते में सुधार नहीं आया है। उन्होंने सालों तक ये दर्द दुनिया से छिपाकर रखा और बाहर से हमेशा मुस्कुराती नजर आई हैं।

रति ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करवाया था
लंबे समय तक चुप रहने के बाद आखिरकार रति अग्निहोत्री ने साल 2015 में अपने पति अनिल विरवानी के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था और अलग होने का फैसला लिया था। ये कदम उनके जीवन का सबसे कठिन लेकिन जरूरी फैसला साबित हुआ।
चमक-दमक के पीछे छिपा दर्द
रति अग्निहोत्री की कहानी बताती है कि पर्दे पर दिखने वाली चमक-दमक के पीछे कई बार गहरे जख्म छिपे होते हैं। एक सफल अभिनेत्री होने के बावजूद उन्हें निजी जिंदगी में भारी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। उनकी ये कहानी कई महिलाओं के लिए हिम्मत और जागरूकता का संदेश भी देती है कि गलत के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।
-

‘उसने मेरे प्यार का खूब फायदा उठाया’, इस फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
-

Mardaani 3 BO Day 9: रानी मुखर्जी की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे शनिवार जोड़े इतने करोड़ रुपये
-

सलमान खान फिल्म्स ने रिलीज किया यूलिया वंतूर का गाना, अरिजीत सिंह ने दी है आवाज
-

Vadh 2 BO Collection Day 3: संजय मिश्रा–नीना गुप्ता की ‘वध 2’ का चला जादू, तीसरे दिन की इतनी कमाई
-

‘मैंने पैसों के लिए ये सब किया’, 66 साल की एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, बोलीं- ‘डायरेक्टर ने मेरे साथ सेट पर ही’
-

OTT Releases This Week: थ्रिलर, हॉरर, कॉमेडी और एक्शन से भरा होगा फरवरी का दूसरा हफ्ता, क्या देखें-कब देखें?
-

डायरेक्टर ने फेमस एक्ट्रेस संग की ऐसी हरकत, हालत हुई खराब, दी गंदी सजा और ऐसा दर्द आप सोच नहीं सकते
-

कौन हैं Ruhi Singh जिनके व्हाट्सऐप चैट हुए Leak? ‘गंदे मैसेजेस’ ने मचाया हंगामा, पुलिस हुई शॉक्ड, क्या हुई बात
-

Shehnaaz Gill on Cheating: रिश्ते में चीटिंग पर शहनाज गिल ने ऐसा क्या कह दिया कि हो गया बवाल!
-

वैलेंटाइन डे से पहले Vada Pav Girl ने मिस्ट्री मैन के साथ की ऐसी हरकत, ‘I Love You’ रील से मची सनसनी
-

Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे चुका है नया संकट! बाहर निकलने वालों के लिए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन
-

Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-

परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार

