Last Updated:
IMD Aaj Ka Mausam: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होने वाला है. नया मौसमी सिस्टम बनने के चलते पश्चिम बंगाल से लेकर बिहार, झारखंड और ओडिशा तक में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. सितंबर महीने के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है.
अगले 48 घंटों में बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा जैसे राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
IMD Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में फिर से नया सिस्टम डेवलप हुआ है. नए सिरे से निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure) बनने का असर आने वाले एक से दो दिनों में अपना असर दिखाना शुरू कर देगा. पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे तटवर्ती इलाकों के साथ ही बिहार और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसका असर दिखेगा. देश की राजधानी दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी धीमी है, लेकिन समंदर में नया सिस्टम बनने की वजह से आने वाले कुछ घंटों में इसके पूरे लय में आने के आसार हैं. इससे एक तरफ जहां खरीफ फसल को लाभ होगा तो वहीं जिन इलाकों में नदियों ने प्रचंड रूप धारण कर रखा है, वहां की हालत और गंभीर हो सकती है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें

