नई दिल्ली: संसद भवन के पास बुधवार एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। किस वजह से उसने ऐसा किया फिलहाल इसके कारणों का पता नहीं चला है।
पुलिस को मौके पर पेट्रोल मिला है। शख्स ने ऐसा क्यों किया फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। जैसे ही इसकी खबर मिली मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस को मौके से दो पेज का आधा जला हुआ नोट भी मिला है।
घायल को घटना के तत्काल बाद कम्बल से कवर किया गया। इस मामले में जो शुरुआती जानकारी मिल रही है उसके अनुसार युवक ने पहले रेल भवन के पास खुद को आग लगाई उसको बाद वह संसद भवन की तरफ भागने लगा। उसे जल्द नजदीकी RML हॉस्पिटल ले जाया गया।

