Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन वरिष्ठ अभियंताओं को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चौपाल तहसील का दौरे करने के दौरान अनुपस्थित रहे थे और अब उन्होंने नोटिस भेजा गया है और जवाब मांगा गया है. इस मामले में मंत्री ने नाराजगी जताई थी और नोटिस देने की बात कही थी.
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चौपाल तहसील का दौरा करने के दौरान अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
शिमला. हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन वरिष्ठ अभियंताओं को लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चौपाल तहसील का दौरा करने के दौरान अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.
मंगलवार को शिमला संभाग के मुख्य अभियंता का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधीक्षण अभियंता (सिविल) विजय चौधरी, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) के चौथे सर्किल का प्रभार संभाल रहे अधीक्षण अभियंता (सिविल) दीपक राज चौहान और अधिशासी अभियंता (सिविल) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे सहायक अभियंता (सिविल) नितिन ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रधान सचिव ने तीनों अधिकारियों को जारी समान कारण बताओ नोटिस में पूछा है कि 17 जुलाई को दौरे का कार्यक्रम जारी होने के बावजूद वे 19 जुलाई को मंत्री के दौरे के दौरान उपस्थित क्यों नहीं थे. अधिकारियों को तीन दिन के भीतर इसका स्पष्टीकरण देने को कहा गया है.
नोटिस में कहा गया, “विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्देश्यों की जानकारी देने और संबंधित क्षेत्र के लिए विभाग की कार्ययोजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मंत्री को आपकी उपस्थिति की आवश्यकता थी. इसलिए आपसे तीन दिन के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा जाता है कि दौरे के दौरान मंत्री की सहायता के लिए आप मौके पर उपलब्ध क्यों नहीं थे.”
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सिंह फोन पर अधिकारियों से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछते और उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी देते नजर आए थे.
विक्रमादित्य सिंह ने फटकारा था
फोन पर कॉल के दौरान एक अधिकारी से विक्रमादित्य सिंह ने पूछा था कि आप कहां हैं और आपको क्या पता नहीं है कि आज मेरा दौरा है, आप क्यों नहीं आए. इस दौरान अधिकारी की तरफ से कहा गया कि उन्होंने किसी की ड्यूटी लगाई थी. हालांकि, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आप लोग हमें हल्के में ले रहे हो और यह बिल्कुल बर्दास्त नहीं है.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

