दो दिन कैंसिल हुई ट्रेन
दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन दो दिन कैंसिल रही। सोमवार को दोपहर 3 बजे वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली 22435 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को रद्द कर दिया गया था। वहीं आज यानी मंगलवार को दिल्ली से वाराणसी से लिए सुबह 6 बजे खुलने वाली 22435 वंदे भारत भी कैंसिल हो गई।
कैंसिलेशन ने बढ़ाई समस्या
वंदे भारत ट्रेन के कैंसिल होने से उन यात्रियों की समस्या बढ़ रही है जिन्होंने इसके लिए टिकट बुक करा रखी है। इस ट्रेन के कैंसिल होने से उनकी टिकट भी कैंसिल हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी है कि उन्हें अब किसी दूसरी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे यात्री अपना दर्द बयां कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दर्द बयां कर रहे यात्री
ट्रेन के देरी से चलने और कैंसिल होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यात्री अपना दर्द बयां कर रहे हैं। एक यात्री ने लिखा है कि उसकी वंदे भारत ट्रेन आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है। यह ट्रेन लखनऊ में रात के एक बजे रद्द की गई है। यात्री ने लिखा है कि अब वह घर कैसे जाएगा। वही एक यात्री ने लिखा है कि उसकी ट्रेन वंदे भारत की वजह से देरी से चल रही है।

