Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, April 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » लेफ्टिनेंट नरवाल: ठहरी हुई घड़ियां और सिसकता घर, करनाल के उस मकान की कहानी, जहां खुशियां एक साल पहले ही मर गईं
Hindi News

लेफ्टिनेंट नरवाल: ठहरी हुई घड़ियां और सिसकता घर, करनाल के उस मकान की कहानी, जहां खुशियां एक साल पहले ही मर गईं

HawkNewsBy HawkNewsApril 21, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

लेफ्टिनेंट नरवाल: करनाल के उस घर की कहानी, जहां खुशियां एक साल पहले ही मर गईं

Last Updated:April 22, 2026, 05:01 IST

पहलगाम आतंकी हमले को एक साल होने जा रहा है, लेकिन लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के लिए दर्द आज भी उतना ही ताजा है. हनीमून पर गए इस युवा नौसेना अधिकारी की मौत ने उनके घर की खुशियां छीन लीं थीं. पिता की यादें, पत्नी का अधूरा साथ और हर दिन बहते आंसू इस त्रासदी आज भी उस कहानी को बयां करने के लिए काफी हैं.

लेफ्टिनेंट नरवाल: करनाल के उस घर की कहानी, जहां खुशियां एक साल पहले ही मर गईंZoom

पहलगाम आतंकी हमले की आज पहली बरसी है.

Lieutenant Vinay Narwal & Pahalgam Terrorist Attack: करनाल के इस घर में एक अजीब सा सन्‍नाटा पसरा हुआ है. दीवार में टंगी घड़ी की सुइयां तो चल रही है, लेकिन इस घर में एक साल पहले आया ठहराव अभी भी आसानी से महसूस किया जा सकता है. दीवार पर टंगी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की तस्वीर पर अभी भी जिसकी भी नजर जाती है, उसके आंखों से आंसू अपने आप ही बह निकलते हैं. जी हां, पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन इन 365 दिनों में ऐसा एक भी दिन नहीं बीता, जब इस घर में रहने वाले लोगों की आंखें नम न हुई हों.

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की उम्र उस वक्‍त सिर्फ 26 साल की ही थी. भारतीय नौसेना के इस युवा अधिकारी ने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया था, जिस पर हर मां-बाप को गर्व होता है. लेकिन 22 अप्रैल 2025 का दिन इस परिवार को ऐसा जख्‍म दे गया, जिसे यह परिवार आज तक भूल नहीं पाया है. विनय अपनी पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम गए थे. दोनों की नई-नई शादी हुई थी. हनीमून के साथ जिंदगी की नई शुरुआत के लिए इन्‍होंने जम्‍मू और कश्‍मीर के पहलगाम को चुना था. लेकिन किसे पता था कि खुशियों का ये सफर अचानक जिंदगी भर के लिए नासूर बन जाएगा.

  1. बेटे को याद कर आज भी पिता की आवाज भर्रा जाती है…
    आतंकियों ने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को बेहद करीब से गोली मारी थी. गोली लगने के साथ एक पल में सब कुछ खत्म हो गया था. उस हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जैसे 25 अन्‍य पर्यटकों को आतंकियों ने अपनी गोलियों का निशान बनाया था.
  2. विनय के पिता राजेश नरवाल जब इस घटना को याद करते हैं, तो उनकी आवाज भर्रा जाती है. वे कहते हैं कि हमारी जिंदगी उस दिन से पटरी से उतर गई है. हम कोशिश करते हैं संभलने की, लेकिन हर दिन वही दर्द फिर सामने आ खड़ा होता है. आंखों में आंसू लिए एक पिता के लगातार टूटते दिल का दर्द कोई भी आसानी से महसूस कर सकता है.
  3. राजेश नरवाल भरी हुई आवाज के साथ कहते हैं कि जवान बेटे को खोने का दर्द क्या होता है, ये वही समझ सकता है जिसने इसे झेला हो. छोटे-मोटे दुख तो समय के साथ कम हो जाते हैं, लेकिन ये दर्द… ये कभी नहीं जाएगा.
  4. राजेश नरवाल बताते हैं कि विनय ने अपने भविष्य के लिए कितने सपने देखे थे. एक डायरी में उसने अपनी पूरी जिंदगी की प्‍लानिंग लिख रखी थीं. क्या करना है, कहां जाना है, कैसे आगे बढ़ना है. उस डायरी के हर पन्ने में अब अधूरी ख्वाहिशें कैद होकर रह गईं हैं.
  5. वो कुछ याद करते हुए बताते हैं कि जब उसने पहली बार मेरी उंगली पकड़कर चलना सीखा था, उसके चेहरे की वो खुशी आज भी मेरी आंखों के सामने है.

हर कोना आज भी कराता है विनय का अहसास
एक पल के लिए उनकी आंखें चमकती हैं, फिर उसी पल वो चमक आंसुओं में बदल जाती है. विनय पहले वायुसेना में जाना चाहता था, लेकिन जब उसका चयन नौसेना में हुआ, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था. उसने पूरे जोश के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं और देश की सेवा को अपना सबसे बड़ा धर्म माना. परिवार में अब विनय की पत्नी हिमांशी, बहन सृष्टि और माता-पिता हैं, जो हर दिन उसकी यादों के सहारे जी रहे हैं. घर का हर कोना, हर चीज विनय की मौजूदगी का एहसास आज भी कराती है.

कुछ जख्‍म होते हैं जो कभी नहीं भरते…
राजेश नरवाल बताते हैं कि सरकार ने इस मुश्किल समय में उनका साथ दिया, जिसके लिए वे आभारी हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद उन्होंने उम्मीद जताई थी कि देश की कार्रवाई ने आतंकियों को एक कड़ा जवाब दिया है, ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे. लेकिन इन सबके बीच मां की सूनी आंखें, एक पिता का टूटा हुआ दिल और एक पत्नी का अधूरा साथ एक साथ बहुत कुछ कह जाते हैं. समय तो आगे बढ़ता रहता है, लेकिन कुछ जख्म ऐसे होते हैं जो कभी नहीं भरते. विनय नरवाल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, उनके सपने और उनकी मुस्कान हमेशा इस परिवार के साथ जिंदा रहेंगी.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

April 22, 2026, 05:01 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमाँ के साथ ने वैशाली को बनाया India’s Chess Queen | Vaishali Rameshbabu Story
Next Article Aaj Ka Mausam: लखनऊ में पारा पहुंचा 42 पार, 7 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, क्या है IMD का अपडेट? | IMD Weather Forecast Today 22 April 2026 Aaj Ka Mausam Heat Wave Alert in UP MP Bihar, Rain expected JK Assam, Tripura in Hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

कश्मीर के गाँव से मुंबई के बिलबोर्ड तक |Atif’s Modeling Journey | Small Town to Supermodel

April 22, 2026

Iran Vs Pakistan: ईरान का पाकिस्तान को कड़ा सबक, बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को सेना ने किया ढेर | iran pakistan border tension iranian forces kill jaish al zulm terrorists infiltrating from pakistan border rask

April 22, 2026

एक्सक्लूसिव: ईरान की 10 शर्तों के आगे झुक गया है अमेरिका? क्यों कहा ‘ट्रंप युद्ध करने की हालत में नहीं’

April 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (9,345)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

कश्मीर के गाँव से मुंबई के बिलबोर्ड तक |Atif’s Modeling Journey | Small Town to Supermodel

April 22, 2026

Iran Vs Pakistan: ईरान का पाकिस्तान को कड़ा सबक, बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को सेना ने किया ढेर | iran pakistan border tension iranian forces kill jaish al zulm terrorists infiltrating from pakistan border rask

April 22, 2026

एक्सक्लूसिव: ईरान की 10 शर्तों के आगे झुक गया है अमेरिका? क्यों कहा ‘ट्रंप युद्ध करने की हालत में नहीं’

April 22, 2026

Pahalgam Attack: जब डर पर हुई थी इंसानियत की जीत | Kashmir’s Real Heroes

April 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

कश्मीर के गाँव से मुंबई के बिलबोर्ड तक |Atif’s Modeling Journey | Small Town to Supermodel

April 22, 2026

Iran Vs Pakistan: ईरान का पाकिस्तान को कड़ा सबक, बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को सेना ने किया ढेर | iran pakistan border tension iranian forces kill jaish al zulm terrorists infiltrating from pakistan border rask

April 22, 2026

एक्सक्लूसिव: ईरान की 10 शर्तों के आगे झुक गया है अमेरिका? क्यों कहा ‘ट्रंप युद्ध करने की हालत में नहीं’

April 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.