India
oi-Love Gaur
Manipur: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है। ऐसे में राज्य में जारी अशांति के बीच राज्यपाल अजय भल्ला ने सभी समुदाय के लोगों को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। राज्यपाल ने मैतेई और कुकी सहित राज्य के सभी समुदायों के लोगों से 7 दिनों के भीतर अवैध और लूटे गए हथियार लौटाने की अपील की है।
राज्यपाल ने साफ कहा कि अगर लोग तय समय में हथियार वापस लौटा देते हैं तो उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अगर हथियार तय समय के बाद भी किसी के पास मिले, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर में हथियार जमा कराने की अपील
मणिपुर के राज्यपाल भल्ला ने कहा, “शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी समुदायों को आगे आना चाहिए। बीते 20 महीनों में मणिपुर के लोग कठिनाइयों से गुजरे हैं। मैं खासतौर पर घाटी और पहाड़ियों के युवाओं से अपील करता हूं कि वे स्वेच्छा से पुलिस थानों, चौकियों या सुरक्षा बलों के शिविरों में हथियार जमा करें।”
कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी-मणिपुर राज्यपाल
मणिपुर में जारी अशांति के बीच राज्यपाल अजय भल्ला ने सभी समुदायों से 7 दिनों के भीतर अवैध और लूटे गए हथियार लौटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि लोग तय समय में हथियार जमा कर देते हैं तो उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अगर हथियार तय समय के बाद भी किसी के पास मिले, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मणिपुर में क्यों लागू हुआ राष्ट्रपति शासन?
कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया और राज्य विधानसभा को निलंबित कर दिया गया। मई 2023 से मैतेई समुदाय (जो इम्फाल घाटी में रहता है) और कुकी-ज़ो आदिवासी समूहों (जो पहाड़ी इलाकों में रहते हैं) के बीच जातीय हिंसा जारी है। इस संघर्ष में 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए।
-

Delhi New CM: प्रवेश वर्मा, नुपूर शर्मा सब रह गए पीछे, अब दिल्ली सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे!
-

Rekha Gupta Family: रेखा गुप्ता के परिवार में कौन-कौन? दादा आढ़तिया, पिता बैंक मैनेजर, जानें पति-बेटी क्या करते
-

BCCI की खुलेआम चल रही मनमानी, 3 साल से इस राज्य में नहीं हुआ इंटरनेशनल मैच, गुजरात में 2 साल में 11 मुकाबले
-

क्या वायरल गर्ल Monalisa के साथ हुआ धोखा? फिल्म ऑफर करने वाले डायरेक्टर की खुली पोल, जानें पूरा मामला
-

Rekha Gupta Net Worth: कितनी अमीर दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता? क्या है कारों का कोई कलेक्शन? कितने बच्चे?
-

आज का वृश्चिक राशिफल, 18 फरवरी 2025, मंगलवार – आज अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करें!
-

Gaming Payal Dhare Net Worth: पायल कितनी अमीर? PM मोदी भी फैन! मात्र 25 की उम्र में कैसे डॉलर में बढ़ रही कमाई
-

Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाकर BJP ने दोहराया 1993 का इतिहास
-

भारतीय टीम के अहम सदस्य के पिता का निधन, दुबई छोड़कर लौटा घर, किसके घर हुई यह दुखद घटना
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kaun Jeeta: आज के मैच का टॉस कौन जीता- पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, 1st Match
-

Delhi News: क्या मनीष सिसोदिया ने TV, साउंड सिस्टम, सोफा की चोरी की? BJP विधायक के आरोप में कितनी सच्चाई
-

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच कब-कहां और कैसे FREE में देखें? ये रहा टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
-

Dhanashree Verma: शादी से पहले भी धनश्री थीं करोड़पति, हैरान कर देगी उस समय की नेटवर्थ
-

आज का कुंभ राशिफल, 19 फरवरी 2025, बुधवार – आप धैर्य से काम लेंगे!
-

Rajasthan Budget 2025: राजस्थान बजट की सभी बड़ी घोषणाएं एक क्लिक पर, समझें पूरा बजट आसान भाषा में

