Entertainment
oi-Purnima Acharya
AR
Rahman:
दुनिया
भर
में
भारत
की
संगीत
पहचान
बन
चुके
एआर
रहमान
के
लिए
साल
2025
बेहद
व्यस्त
और
अहम
साबित
हुआ
था।
वहीं
उन्होंने
अपने
नए
एल्बम
‘गांधी
वार्ता’
(Gandhi
Talks)
से
साल
2026
की
शानदार
शुरुआत
की
है।
इसके
बाद
वह
नितेश
तिवारी
की
मेगा
बजट
फिल्म
‘रामायण’
(Ramayan)
के
जरिए
एक
बार
फिर
सुर्खियों
में
आने
वाले
हैं।
हंस
जिमर
के
साथ
काम
कर
रहे
हैं
एआर
रहमान
इस
प्रोजेक्ट
की
खास
बात
ये
है
कि
एआर
रहमान
इसमें
पहली
बार
हॉलीवुड
के
दिग्गज
संगीतकार
हंस
जिमर
के
साथ
काम
कर
रहे
हैं।
हालांकि
इसी
बीच
एआर
रहमान
ने
हिंदी
फिल्म
इंडस्ट्री
को
लेकर
कुछ
ऐसे
बयान
दिए
हैं
जिन्होंने
सबका
ध्यान
खींचा
है।

‘काम
खुद
चलकर
मेरे
पास
आए’
-एक
इंटरव्यू
में
एआर
रहमान
ने
स्वीकार
किया
है
कि
हाल
के
वर्षों
में
उन्हें
हिंदी
फिल्मों
से
पहले
की
तुलना
में
कम
काम
मिल
रहा
है।
इसके
पीछे
उन्होंने
पिछले
8
वर्षों
में
इंडस्ट्री
के
अंदर
हुए
सत्ता
परिवर्तन
और
माहौल
में
आए
बदलाव
को
जिम्मेदार
बताया
है।
हालांकि
उन्होंने
ये
भी
साफ
किया
है
कि
उनके
साथ
कभी
सीधे
तौर
पर
भेदभाव
नहीं
हुआ।
-एआर
रहमान
ने
कहा-
ये
बातें
मेरे
सामने
नहीं
आईं
लेकिन
कानाफूसी
के
तौर
पर
सुनने
को
मिलती
रहती
हैं।
मैं
काम
की
तलाश
में
नहीं
रहता।
मैं
चाहता
हूं
कि
काम
ईमानदारी
से
खुद
मेरे
पास
आए।
मुझे
लगता
है
कि
काम
ढूंढते
फिरना
मेरे
लिए
अपशगुन
है।
क्या
90
के
दशक
में
भी
कंपोजर
ने
झेला
था
भेदभाव?
-जब
एआर
रहमान
से
पूछा
गया
कि
क्या
करियर
की
शुरुआत
यानी
90
के
दशक
में
उन्हें
किसी
तरह
के
भेदभाव
का
सामना
करना
पड़ा
था
तो
उन्होंने
बेहद
शांत
अंदाज
में
जवाब
दिया।
-एआर
रहमान
ने
कहा-
शायद
मुझे
तब
इन
सब
बातों
का
पता
ही
नहीं
था।
शायद
भगवान
ने
मुझे
इन
चीजों
से
दूर
रखा
था।
उस
समय
मुझे
कभी
ऐसा
महसूस
नहीं
हुआ
लेकिन
हो
सकता
है
कि
पिछले
8
सालों
में
हालात
बदले
हों।
-एआर
रहमान
ने
इंडस्ट्री
के
मौजूदा
सिस्टम
पर
भी
खुलकर
बात
की।
उन्होंने
कहा
कि
आजकल
कई
बार
क्रिएटिव
लोगों
के
बजाय
गैर-क्रिएटिव
लोग
फैसले
लेते
हैं।
एआर
रहमान
ने
कहा-
मुझे
बाद
में
पता
चलता
है
कि
आपको
बुक
किया
गया
था
लेकिन
फिर
कंपनी
ने
अपने
ही
5
संगीतकारों
को
काम
दे
दिया।
मैंने
इसे
सकारात्मक
रूप
में
लिया
और
सोचा-
अच्छा
है,
मुझे
परिवार
के
साथ
समय
बिताने
का
मौका
मिल
गया।
‘मुस्लिम
होकर
रामायण
का
संगीत
बना
रहा
हूं’
-बीबीसी
एशियन
के
यूट्यूब
चैनल
पर
एआर
रहमान
से
पूछा
गया
कि
फिल्म
‘रामायण’
के
लिए
संगीत
बनाते
समय
क्या
उनकी
धार्मिक
मान्यताओं
का
कोई
प्रभाव
पड़ा।
इस
पर
उन्होंने
बेहद
प्रेरणादायक
जवाब
दिया।
-एआर
रहमान
ने
कहा-
मैंने
एक
ब्राह्मण
स्कूल
में
पढ़ाई
की
है,
जहां
हर
साल
रामायण
और
महाभारत
पढ़ी
जाती
थी।
मुझे
कहानी
की
गहरी
समझ
है।
उन्होंने
आगे
कहा
कि
रामायण
सिर्फ
धर्म
नहीं
बल्कि
आदर्शों
और
मूल्यों
की
कहानी
है।
पैगंबर
ने
भी
कहा
है
कि
ज्ञान
अनमोल
है
और
वह
कहीं
से
भी
मिल
सकता
है।
हमें
अच्छी
बातों
से
मुंह
नहीं
मोड़ना
चाहिए।
-एआर
रहमान
ने
इस
प्रोजेक्ट
को
भारत
से
दुनिया
तक
प्रेम
और
एकता
का
संदेश
बताया।
उन्होंने
कहा-
हंस
जिमर
यहूदी
हैं,
मैं
मुसलमान
हूं
और
रामायण
हिंदू
धर्म
का
ग्रंथ
है।
हमें
संकीर्ण
सोच
से
ऊपर
उठने
की
जरूरत
है।
उनका
मानना
है
कि
जब
इंसान
ऊंचे
विचारों
के
साथ
काम
करता
है
तो
वही
तेजस्विता
उसके
काम
में
झलकती
है।
डॉ.
कुमार
विश्वास
के
साथ
रचनात्मक
साझेदारी
फिल्म
‘रामायण’
के
संगीत
को
लेकर
एआर
रहमान
ने
बताया
कि
वह
डॉ.
कुमार
विश्वास
के
साथ
काम
कर
रहे
हैं।
वह
रामायण
और
हिंदी
भाषा
के
अद्भुत
जानकार
हैं।
उनके
शरीर
का
हर
कण
रामायण
बोलता
है।
उनके
साथ
काम
करना
एक
नया
और
सुखद
अनुभव
है।
‘रामायण’
की
दमदार
स्टारकास्ट
और
रिलीज
डेट
जानकारी
के
अनुसार
नितेश
तिवारी
के
निर्देशन
में
बन
रही
‘रामायण’
में
कई
बड़े
सितारे
नजर
आएंगे।
रणबीर
कपूर,
यश,
साई
पल्लवी,
रवि
दुबे,
सनी
देओल,
काजल
अग्रवाल,अरुण
गोविल
और
इंदिरा
कृष्णन
अहम
भूमिकाओं
में
दिखाई
देंगी।
ये
बिग
बजट
फिल्म
दिवाली
2026
पर
सिनेमाघरों
में
रिलीज
होगी।
-

इस फेमस एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में हुआ मिसकैरेज, 22 साल बड़े शख्स से की शादी और फिर जो हुआ
-

बिना शादी के मां बन गई थीं ये एक्ट्रेस, शादीशुदा CM के प्यार में हो गई थीं पागल, 31 में किया था ऐसा ‘कांड’
-

‘श्रीकृष्ण को पत्नी नहीं नौकरानी चाहिए’, नितीश भारद्वाज की IAS बीवी ये क्या बोल गईं? लड़ाई में सनसनीखेज खुलासा
-

Jan Nayagan Thalapathy Vijay: सुप्रीम कोर्ट से ‘जन नायकन’ को लगा बड़ा झटका, 20 जनवरी को पलटेगी किस्मत?
-

Bihu Attack Movie Review: देशभक्ति और आतंकवाद की पृष्ठभूमि में बनी एक गंभीर थ्रिलर
-

Zubeen Garg Death: सिंगापुर पुलिस का शॉकिंग खुलासा, होटल रूम में मिला ‘ऐसा सबूत’, क्या हुआ था सिंगर के साथ?
-

असम की सच्चाई और देशप्रेम दिखाएगी ‘बिहू अटैक’, शुक्रवार को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज
-

श्वेता तिवारी के दूसरे पति ने बेटी संग की ऐसी ‘गंदी’ हरकत, पापा ने पलक को दिखाए अश्लील वीडियोज और फिर जो हुआ
-

लाइव कॉन्सर्ट में Honey Singh ने कही ऐसी शर्मनाक बात, भड़क उठे लोग, बोले- CHEAP, क्या है माजरा?
-

‘मैं कमरे में अकेले बैठकर खूब रोई’, क्या हुआ शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान के साथ? किसने किया रिजेक्ट?
-

Gaurav Khanna की पत्नी की बेडरूम-बाथरूम सेल्फी ने मचाई सनसनी, मिनटों में फोटोज हुईं वायरल, बौखलाए लोग
-

‘ओ रोमियो’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ कैंसिल, शाहिद कपूर की जान को खतरा!
-

The Raja Saab BO Collection Day 6: संकट में है प्रभास की ‘द राजा साब’, छठे दिन फिल्म ने छापे कितने पैसे?
-

45 की उम्र में पवन सिंह के गाने पर संभावना सेठ ने मचाई धूम, किया ऐसा कातिलाना डांस, आज ही देखें वायरल वीडियो
-

The Raja Saab BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी ‘द राजा साब’, 5वें दिन हुई इतनी कमाई

