Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, June 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, एक बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, दिया क्लियर मैसेज
Hindi News

राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, एक बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, दिया क्लियर मैसेज

HawkNewsBy HawkNewsJune 2, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:June 02, 2026, 11:44 IST

Rabri Devi bungalow controversy: बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री आवास को लेकर चल रही चर्चा के बीच राज्य की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की. मंत्री लेशी सिंह की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पूर्व मुख्यमंत्री आवास को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है और विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल उठा रहा है.

नियमों के अनुसार कार्रवाई'...राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश से मिलीं लेशी सिंहZoom

राबड़ी देवी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, बोलीं- नियम के अनुसार हो रही कार्रवाई

पटना. बिहार में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचीं. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए लेशी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद पर सरकार का रुख साफ किया. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राबड़ी देवी के बंगले के मामले में जो भी कदम उठाए जा रहे हैं, वे पूरी तरह से सरकारी नियम और प्रक्रिया के अनुसार हैं. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने गई थीं. इस बीच उनकी मुलाकात को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

नीतीश कुमार से मुलाकात और आशीर्वाद

भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने इस मुलाकात को एक शिष्टाचार भेंट बताया. उन्होंने कहा, “मैं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने आई थी. नीतीश कुमार हमारे मार्गदर्शक हैं और उनके मार्गदर्शन में ही बिहार सरकार विकास के कार्यों को आगे बढ़ा रही है.” उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में सरकार निर्धारित प्रक्रिया और नियमों के तहत ही निर्णय लेती है. भवन निर्माण विभाग भी इसी प्रक्रिया का पालन कर रहा है. लेशी सिंह ने जोर देकर कहा कि सरकार नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है.

क्या है राबड़ी देवी का बंगला विवाद?

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी को अब आवंटित रहा पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है. भवन निर्माण विभाग ने 27 मई 2026 को इस बंगले को दुग्ध एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया और राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड का वैकल्पिक आवास आवंटित किया है. इसके साथ ही तीन नोटिस और 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. लेकिन राबड़ी देवी बंगला खाली करने से इनकार कर रही हैं.

दो दशक से इस बंगले में रहता है लालू परिवार

बता दें कि इस बंगले में लालू यादव परिवार 2005-2006 से रह रहा है. इस बीच सरकार के आदेश के बावजूद राबड़ी देवी ने इसे खाली करने से साफ इनकार कर दिया है, कहा है कि “हिम्मत है तो जबरन हटाओ”, जबकि उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सरकार पर “प्रतिशोध की राजनीति” का आरोप लगाया है. दूसरी ओर विपक्ष इसे सत्ता के अहंकार से जोड़ रहा है, जबकि सत्ताधारी एनडीए इसे पूर्व अधिकारियों के लिए नियमों का पालन बताता है. ऐसे में यह मामला बिहार में तीखी राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है.

राजनीतिक द्वेष नहीं, नियमों के तहत एक्शन

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्रियों और वीआईपी नेताओं को आवंटित होने वाले सरकारी आवासों को लेकर अक्सर राजनीतिक बहस छिड़ती रही है. यहां यह भी बता दें कि2019 में पटना हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला देने को असंवैधानिक ठहराया था. हालिया विवाद राबड़ी देवी के बंगले की सुरक्षा, रख-रखाव या उसके आवंटन से जुड़े नियमों को लेकर सामने आया है. विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार करते हुए भवन निर्माण मंत्री ने साफ किया कि विभाग किसी भी राजनीतिक द्वेष के तहत काम नहीं कर रहा है, बल्कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की जा रही है.

सरकार के कामकाज पर कही बड़ी बात

लेशी सिंह ने महागठबंधन और सरकार की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव और दूरदर्शिता आज भी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने विपक्ष के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर होने वाली रूटीन प्रक्रियाओं को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.

उन्हें बंगला खाली करना चाहिए- मंत्री जमा खान

वहीं, राबड़ी बंगले पर मंत्री जमा खान ने कहा कानूनी प्रक्रिया होती है संवैधानिक दायरा में सब काम होने चाहिए, अगर कानून कहता है तो उनको खाली करना होगा. यह सवाल कि नीतीश कुमार के शासनकाल में यह नहीं होता था जमा खान मंत्री ने कहा कि मुझे बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन अगर कानूनी प्रक्रिया है तो उन्हें खाली करना चाहिए.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजयपुर का पहला Net Zero Cooling Station | Summer India
Next Article Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System

June 2, 2026

Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi

June 2, 2026

जयपुर का पहला Net Zero Cooling Station | Summer India

June 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,290)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System

June 2, 2026

Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi

June 2, 2026

राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, एक बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, दिया क्लियर मैसेज

June 2, 2026

जयपुर का पहला Net Zero Cooling Station | Summer India

June 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

1,200 सूखे बोरवेल को एक अधिकारी ने बना दिया Rain Harvesting System

June 2, 2026

Pakistan Crisis: तेल की किल्लत के चलते कराची में मंगाई इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशनों से ही गुल हुई बत्ती | Pakistan Crisis-karachi-electric-buses-service-suspend-after-charging-station-blackout news hindi

June 2, 2026

राबड़ी आवास विवाद के बीच नीतीश कुमार से मिलीं लेशी सिंह, एक बयान ने बढ़ाई सियासी गर्मी, दिया क्लियर मैसेज

June 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.