Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Friday, August 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » मोदी-खरगे में वार-पलटवार: न‍िशाना साधने में ये अहम बातें भूल गए पीएम और कांग्रेस अध्‍यक्ष
Hindi News

मोदी-खरगे में वार-पलटवार: न‍िशाना साधने में ये अहम बातें भूल गए पीएम और कांग्रेस अध्‍यक्ष

HawkNewsBy HawkNewsNovember 2, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल में एक बात कही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस पर निशाना साधते हुए दूसरी बात कही. दोनों ही बातों में एक बात कॉमन थी. और वह कॉमन बात बड़ी अच्‍छी थी. तो कॉमन बात यह थी कि नेता जनता से वादे करते समय जमीनी हकीकत को नजरअंदाज न करें. खरगे की सलाह रही कि चुनाव से पहले वादे करते समय बजट का भी ध्‍यान रखें, वादे हवा-हवाई न हों. उधर, पीएम का कहना था कि अव्‍यावहारिक वादे करना तो बेहद आसान होता है, पर उन्‍हें पूरा करना उतना ही मुश्‍कि‍ल या असंभव होता है.

आपको लग रहा होगा ये तो सच में बड़ी अच्‍छी बात है. लेकिन, हैरान करने वाली बात यह है कि दो धुर विरोधी नेता एक जैसी बात कह रहे हैं! यह हैरानी तभी तक है जब तक आपने पूरी बात नहीं जानी है. इसलिए, संक्षेप में पहले यह समझाते हैं कि मामला क्‍या है और इस पर क्‍या राजनीति हो रही है?

पूरा मामला आख‍िर है क्‍या?
अपने चुनावी वादे के मुताबिक कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की राज्‍य में सभी महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा कराने की योजना है. राज्‍य के उपमुख्‍यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने एक बयान दिया, जिससे संदेश गया कि राज्‍य सरकार इस स्‍कीम में बदलाव करने पर विचार कर रही है. मुख्‍यमंत्री को स्‍पष्‍टीकरण देना पड़ा कि इस स्‍कीम में किसी तरह के बदलाव का कोई प्रस्‍ताव विचाराधीन नहीं है. खुद उप मुख्‍यमंत्री ने भी कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है, क्‍योंकि उन्‍होंने सिर्फ यह कहा था कि कई महिलाओं का कहना है कि उन्‍हें कंपनी से यात्रा भत्‍ता मिलता है, इसलिए वह टिकट खरीद कर यात्रा करना चाहती हैं. उनके इस विचार पर परिवहन मंत्री से सलाह करने की बात उन्‍होंने कही थी, न कि यह कहा था कि स्‍कीम में बदलाव किया जाएगा.

संदेश क्‍या गया?
इसके बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे ने डीके शिवकुमार को समझाया कि आपके इस बयान से महाराष्‍ट्र चुनाव के बीच ‘गलत संदेश’ गया है. ऐसे बयानों से लोगों में गारंटी पूरी करने की कांग्रेस की क्षमता को लेकर संदेह पैदा होता है. मैंने महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं को कहा है कि वे बजट का ध्‍यान रखते हुए जनता से वादे करें . खरगे ने यह भी बताया कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि चुनाव से पहले दी जाने वाली गारंटी हवा-हवाई न हो.

खरगे की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने पकड़ ली. पीएम मोदी ने एक्‍स (पहले ट्विटर) पर लिखा कि कांग्रेस चुनाव दर चुनाव ऐसे वादे करती रही है जिन्‍हें पूरा कर पाना संभव नहीं है. अब कांग्रेस को समझ आ रहा है कि अवास्‍तविक वादे कर लेना तो बड़ा आसान है, लेकिन उन्‍हें निभाना बड़ा मुश्किल या फिर नामुमकिन ही है.

फ‍िर शुरू हुई राजनीत‍ि
इसके बाद इस पर और राजनीति हुई. कांग्रेस ने भी जवाब देकर लड़ाई आगे बढ़ाई. पूरी राजनीति के दौरान दोनों नेता या पार्टियां एक महत्‍वपूर्ण बात कहना भूल गईं. वह बात यह कि चुनावी वादों का केवल वास्‍तविक होना ही जरूरी नहीं है, बल्‍कि वे जनता, देश, समाज को आगे बढ़ाने वाले होने चाहिए, न कि उन्‍हें पीछे धकेलने वाले.

दो उदाहरण से समझें
महिलाओं को फ्री बस यात्रा कराने के वादे की ही बात करें तो यह ‘फ्री’ के नाम पर जनता को वोट देने के लिए लुभाने की कुटिल राजनीतिक चाल की एक कड़ी भर है. जो जनता यात्रा के पैसे देना चाहती है या दे सकती है, उसके लिए फ्री यात्रा से ज्‍यादा जरूरी है कि सही सर्व‍िस मिले.

उसी तरह, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने की योजना है. लोगों को मुफ्त अनाज देने से ज्‍यादा जरूरी है कि उन्‍हें इस लायक बनाया जाए कि वे अपनी कमाई से अपना पेट भरने लायक बन सकें. ऐसी योजनाओं के लिए बजट का इंतजाम कर लिया जा रहा है, फिर भी इनसे अर्थव्‍यस्‍था को नुकसान ही है. अंतत: यह जनता का ही नुकसान है.

ये तो महज दो उदाहरण हैं. इनका जिक्र करने का मकसद बस इतना है कि वादे ‘व्‍यावहारिक’ (रियलिस्टिक) तो हों ही, ‘लोकलुभावन’ (पॉप्‍युलिस्‍ट) भी नहीं होने चाहिए. वे जनता को भविष्‍य की चुनौति‍यों का सामना करने लायक बनाने वाले होने चाहिए.

एक और महत्‍वपूर्ण बात, चुनाव के वक्‍त वादे करते समय पार्टियों व नेताओं को मुख्‍य रूप से पांच साल के भीतर पूरा किए जाने लायक वादों पर ही फोकस करना चाहिए. अमल में लंबा वक्‍त लगने वाले वादों या राज्‍य-देश की दिशा तय करने के मामले में अपना विजन जरूर रखें और सत्‍ता में आने पर उस पर काम शुरू करने से सदन की सहमति से आगे बढ़ा जाना चाहिए. इससे सरकार बदलने पर भी उन वादों पर अमल में बाधा नहीं आने की संभावना मजबूत होगी.

कानूनी जवाबदेही से नहीं बंधे
बिना कुछ सोचे-समझे वादे करने की नेताओं की बढ़ती प्रवृत्ति के पीछे की एक वजह यह भी हो सकती है कि इसे लेकर वह किसी तरह की कानूनी जवाबदेही से नहीं बंधे होते हैं. वादे सिर्फ चुनाव जीतने के मकसद से किए जाते हैं. चुनाव जीत गए तो वादों की सार्थकता साबित हुई. जीतने के बाद वादे पूरे हुए या नहीं, यह कोई पूछने वाला नहीं होता. झारखंड का ही उदाहरण लें तो 2019 के विधानसभा चुनाव में सत्‍ताधारी गठबंधन की दोनों बड़ी पार्टियों – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस – ने सरकार बनाने के छह महीने से दो साल के भीतर सरकारी नौकरियों के सभी खाली पद भर देने का वादा किया था. लेकिन, अभी भी करीब पौने तीन लाख सरकारी पद खाली हैं. ऐसी वादाखिलाफी के लिए कानूनी रूप से जवाबदेही तय होनी ही चाहिए.

अंकुश लगाए जाने की जरूरत
मुफ्त की योजनाओं का वादा या नकद रकम देने का वादा आजकल हर चुनावी घोषणापत्र में किसी न किसी रूप में शामिल रहता है. चाहे वह घोषणापत्र किसी भी पार्टी का हो. चुनाव आयोग को भी यह देखना चाहिए कि यह किस हद तक वोटर्स को प्रभावित करने के मकसद से की गई घोषणा होती है और इस पर कहां अंकुश लगाए जाने की जरूरत है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में 16 जुलाई को कहा था, ‘मुफ्त की रेवड़ि‍यां बांट कर वोट पाने की कोशिशें की जा रही हैं. यह रेवड़ी कल्‍चर देश के विकास के लिए बड़ा खतरनाक है.’

जन कल्‍याण और ‘रेवड़ी बांटने’ के बीच की सीमा रेखा तय करनी होगी. सुप्रीम कोर्ट में मामला है. देखना है, सुप्रीम कोर्ट नेताओं के इस चलन को क्‍या रुख देता है.

Tags: Congress, Mallikarjun kharge, Narendra modi

FIRST PUBLISHED : November 2, 2024, 23:44 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमहाकुंभ में चंद्रशेखर आजाद की ‘बमतुल बुखारा’ के भी होंगे दर्शन, क्रांतिकारियों से जुड़ी प्रदर्शनी में दिखेगी पिस्तौल – maha kumbh 2025 chandra shekhar azad bamatul bukhara legacy of freedom fighters to be showcased
Next Article Ajit Pawar: बीजेपी ने अजित पवार को किया ब्लैकमेल, इसकी जांच होनी चाहिए, कांग्रेस नेता जयराम रमेश के गंभीर आरोप – congress jairam ramesh says bjp blackmailed ajit pawar this should investigated maharashtra assembly election
HawkNews
  • Website

Related Posts

राहुल गांधी के मेलोनी वाले बयान पर MEA का करारा जवाब, विदेश मंत्रालय ने यूं सिखाया कूटनीति का पाठ

August 14, 2026

मोबाइल फोन ने 52 साल की फेमस एक्ट्रेस का बिगाड़ा चेहरा, गर्दन की हुई सर्जरी, हुआ ऐसा हाल कि सन्न रह गए लोग | shakeela 52 age actress face damaged by mobile phone she underwent neck surgery people stunned

August 14, 2026

Is School Open Tomorrow on Independence Day 2026: 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे या बंद? दिल्ली-NCR वालों के लिए जाना जरूरी है क्या?

August 14, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,994)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

राहुल गांधी के मेलोनी वाले बयान पर MEA का करारा जवाब, विदेश मंत्रालय ने यूं सिखाया कूटनीति का पाठ

August 14, 2026

मोबाइल फोन ने 52 साल की फेमस एक्ट्रेस का बिगाड़ा चेहरा, गर्दन की हुई सर्जरी, हुआ ऐसा हाल कि सन्न रह गए लोग | shakeela 52 age actress face damaged by mobile phone she underwent neck surgery people stunned

August 14, 2026

Is School Open Tomorrow on Independence Day 2026: 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे या बंद? दिल्ली-NCR वालों के लिए जाना जरूरी है क्या?

August 14, 2026

July 2026: इन गुमनाम नायकों को आपने दी पहचान

August 14, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

राहुल गांधी के मेलोनी वाले बयान पर MEA का करारा जवाब, विदेश मंत्रालय ने यूं सिखाया कूटनीति का पाठ

August 14, 2026

मोबाइल फोन ने 52 साल की फेमस एक्ट्रेस का बिगाड़ा चेहरा, गर्दन की हुई सर्जरी, हुआ ऐसा हाल कि सन्न रह गए लोग | shakeela 52 age actress face damaged by mobile phone she underwent neck surgery people stunned

August 14, 2026

Is School Open Tomorrow on Independence Day 2026: 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे या बंद? दिल्ली-NCR वालों के लिए जाना जरूरी है क्या?

August 14, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.