Last Updated:
बेंगलुरु में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, हत्या के बाद वकील को फोन कर इसकी सूचना दी और गेट पर लॉक लगाकर फरार हो गया. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
एक साल पहले दोनों ने की थी शादी, अकसर होता था दोनों में विवाद.
बेंगलुरु. बेंगलुरु में पारिवरिक विवाद के बाद पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी इसके बाद वकील को फोन कर इसकी जानकारी दी. वकील ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. उपलब्ध कराए गए पते के आधार पर शेषाद्रिपुरम पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पाया कि मकान बाहर से बंद था और चाबी खिड़की के पास रखी हुई थी. मकान मालिक रमेश बाबू से संपर्क करने के बाद पुलिस ने घर का दरवाजा खोला और अंदर महिला का शव मिला.
टॉइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के अनुसार यह घटना 14 जून को मल्लेश्वरम सेवन क्रॉस स्थित किराये के मकान में हुई. आरोप है कि पत्नी की हत्या के बाद शरत ने एक वकील को फोन किया. उसने 20 साल की अनुषा की हत्या की और फरार हो गया. पुलिस के अनुसार शरत और अनुषा मूल रूप से हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे. दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी. वे लगभग छह महीने पहले मल्लेश्वरम के इस एक बेडरूम वाले मकान में रहने आए थे.
दोनों में होता था अकसर झगड़ा
मकान मालिक रमेश बाबू ने अपनी शिकायत में बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े होते रहते थे. शरत स्थानीय निवासी महादेव की पानी के टैंकर कंपनी में चालक था. महादेव ने ही इस दंपति की सिफारिश कर उन्हें किरायेदार के रूप में मकान दिलाया था. पुलिस को आशंका है कि घरेलू विवाद ही इस हत्या की वजह बना.
परिजनों का पता लगा रही है पुलिस
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. भागते समय आरोपी गेट पर लॉक लगा और बची वहीं पर फेंक गया. पुलिस दोनों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, जिससे कोई जानकारी मिल सके. आरोपी को पुलिस ने जेल में भेज दिया है.घटना के बाद आसपास में दहश्त का माहौल है.
About the Author
करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें

