ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत दौरे के दौरान पहली बार हिंदी में अपने भाषण की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई.’ इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुरंत तालियां बजाकर स्वागत किया और हंसी-मजाक के अंदाज में पल को और भी खास बना दिया. पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और साझेदारी पर जोर दिया. यह मुलाकात व्यापार, रक्षा, जलवायु और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की गई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


