छत्तीसगढ़ की एक प्रमुख खिलाड़ी संजू देवी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं से मिलीं, ताकि महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में उनकी यात्रा और उपलब्धियों पर चर्चा की जा सके।
India
-Oneindia Staff
महिला
कबड्डी
विश्व
कप
की
स्टार
खिलाड़ी
छत्तीसगढ़
निवासी
संजू
देवी
ने
विगत
दिवस
मुख्यमंत्री
श्री
विष्णु
देव
साय
से
राजधानी
रायपुर
स्थित
उनके
निवास
कार्यालय
में
सौजन्य
भेंट
की।

मुख्यमंत्री
साय
ने
विश्व
कप
में
उत्कृष्ट
प्रदर्शन
कर
छत्तीसगढ़
और
देश
का
नाम
रोशन
करने
पर
संजू
देवी
को
हार्दिक
बधाई
एवं
शुभकामनाएं
दीं।
उन्होंने
कहा
कि
“आपने
महिला
सशक्तिकरण
की
एक
नई
मिसाल
पेश
की
है।
आपको
देखकर
प्रदेश
की
बेटियाँ
खेल
जगत
में
और
अधिक
उत्साह
के
साथ
आगे
बढ़ेंगी।
यह
उपलब्धि
निस्संदेह
आने
वाली
पीढ़ियों
की
खेल
प्रतिभा
को
निखारने
में
प्रेरक
साबित
होगी।”
मुलाकात
के
दौरान
संजू
देवी
ने
भी
अपनी
जीवन
यात्रा,
संघर्ष,
और
खेल
से
जुड़े
अनुभव
मुख्यमंत्री
श्री
साय
के
साथ
साझा
किए।
उल्लेखनीय
है
कि
महिला
कबड्डी
विश्व
कप
की
स्टार
खिलाड़ी
संजू
देवी
कोरबा
जिले
के
ग्राम
केराकछार
की
निवासी
हैं।
उन्हें
महिला
कबड्डी
विश्व
कप
में
मोस्ट
वैल्यूएबल
प्लेयर
का
खिताब
भी
प्राप्त
हुआ
है।
यह
प्रतिष्ठित
टूर्नामेंट
17
नवंबर
से
24
नवंबर
के
मध्य
बांग्लादेश
की
राजधानी
ढाका
में
आयोजित
किया
गया
था।
मुलाकात
के
दौरान
छत्तीसगढ़
युवा
आयोग
के
अध्यक्ष
श्री
विश्व
विजय
सिंह
तोमर,
छत्तीसगढ़
कबड्डी
संघ
के
प्रदेश
अध्यक्ष
श्री
शशिकांत
बघेल,
कोषाध्यक्ष
श्री
सेवा
राम
साहू,
पूर्व
कोच
श्री
अनुज
प्रताप
सिंह,
वर्तमान
कोच
श्री
दिल
कुमार
राठौर
सहित
अन्य
पदाधिकारी
भी
उपस्थित
थे।

