Last Updated:
Mirzapur News : कवच रक्षा प्रणाली 4.0 शुरू करने को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के दूरसंचार अभियंता व प्रोजेक्ट से जुड़े हुए 6 से ज्यादा सदस्यों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण करके उपकरणों और टेस्टिंग को लेकर जानकारी ली. अभी तक यह तकनीक प्रयागराज से कानपुर स्टेशन के बीच में इंस्टाल किया गया है.
मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच में रेलवे की ओर से जल्द ही कवच रक्षा प्रणाली 4.0 शुरू किया जाएगा. रेलवे के द्वारा हादसे को रोकने को लेकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है. ऐसे में कवच सुरक्षा प्रणाली 4.0 तकनीक का प्रयोग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किया जा रहा है. स्वदेशी तकनीक बेहद कारगर है, जो दो ट्रेनों के बीच की दूरियां निर्धारित करता है. वहीं, ट्रेनों की स्पीड को भी नियंत्रित करता है. अभी तक मिर्जापुर और दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच में कवच रक्षा प्रणाली इंस्टॉल नहीं किया गया था, जहां अब दोनों स्टेशनों के बीच में जल्द ही कवच रक्षा प्रणाली तकनीक शुरू किया जाएगा.
निरीक्षण और टेस्टिंग का कार्य हुआ पूरा
कवच रक्षा प्रणाली 4.0 शुरू करने को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के दूरसंचार अभियंता व प्रोजेक्ट से जुड़े हुए 6 से ज्यादा सदस्यों ने निरीक्षण किया. निरीक्षण करके उपकरणों और टेस्टिंग को लेकर जानकारी ली. अभी तक यह तकनीक प्रयागराज से कानपुर स्टेशन के बीच में इंस्टाल किया गया है. प्रयागराज से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के बीच में प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जहां तीसरे चरण में मिर्जापुर से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच में इस तकनीक को शुरू किया जाएगा. मिर्जापुर से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच में कवच रक्षा प्रणाली इंस्टॉल करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जल्द ही इसे शुरु किया जाएगा.
जानिए कवच रक्षा प्रणाली 4.0 के बड़े फायदे
स्वदेशी तकनीक से तैयार कवच रक्षा प्रणाली ट्रेनों के बीच में दुर्घटना रोकने की सबसे उन्नत तकनीक में एक है. यह तकनीक दो ट्रेनों के बीच में तय दूरी को बनाए रखती है, इसके साथ ही यदि कोई लोको पायलट लाल सिग्नल पर कर देता है तो ऑटोमेटिक ट्रेन रुक जाती है. इसके साथ ही यदि तय गति सीमा से ज्यादा तेज ट्रेन चलती है तो यह प्रणाली स्वचालित ब्रेक लगाकर ट्रेन की गति सीमा को भी नियंत्रित करता है. आमने-सामने या फिर आगे पीछे दोनों तरफ से होने वाले ट्रेन दुर्घटना को यह तकनीक रोक देता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें

